विधानसभा चुनाव 2023: डिप्टी सीएम केशव बोले- मध्य प्रदेश में एकतरफा जीत रही भाजपा, कांग्रेस की हालत खराब
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस की हालत खराब है। मध्य प्रदेश में हम एकतरफा जीत दर्ज करेंगे।


विस्तार
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करेगी। हमारे प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद कांग्रेस की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। सपा कहीं भी लड़ाई में नहीं है।
#WATCH | UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, "In MP, BJP is going to return in a dignified manner. In the Vidhan Sabha election of 2023, BJP is leading towards a one-sided majority. The condition of Congress has worsened as soon as our candidates are announced. SP leader… pic.twitter.com/DuKORkeebj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 27, 2023
उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।