लखनऊ के गोमतीनगर थानाक्षेत्र के विपिन खंड स्थित सीएसआई टावर से बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरकर होमगार्ड धीरेंद्र कुमार मिश्रा (46) की मौत हो गई। वह समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के यहां तैनात था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया। पत्नी ने आईएएस अधिकारी के यहां काम करने वाले नौकरों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस इसे हादसा या आत्महत्या मानकर पड़ताल कर रही है।
{"_id":"5e3282a28ebc3e4ae07e98f4","slug":"driver-died-after-falling-from-csi-tower-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएसआई टावर से गिरकर होमगार्ड की दर्दनाक मौत, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के यहां थी तैनाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीएसआई टावर से गिरकर होमगार्ड की दर्दनाक मौत, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के यहां थी तैनाती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
इस इमारत से गिर कर हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
मृतक धीरेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर अमित कुमार दुबे के मुताबिक, मूलरूप से गोंडा के कौड़िया बाजार निवासी धीरेंद्र कुमार मिश्रा होमगार्ड विभाग की कंपनी नंबर-5 में कार्यरत था। वह इंदिरानगर के तकरोही स्थित डूडा कॉलोनी में पत्नी नीरू मिश्रा, बेटे आकाश, बेटी निधि और विधि संग रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरेंद्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
धीरेंद्र वर्ष 2002 से आईएएस मनोज कुमार सिंह के यहां ड्यूटी कर रहे थे। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह सीएसआई टावर के बी-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 804 में रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धीरेंद्र वहां रात को ड्यूटी करते थे। जबकि, बाकी समय उन्हीं के घर पर रहकर अन्य काम किया करते थे। बदले में मनोज सिंह उन्हें हर महीने 18 हजार रुपये वेतन देते थे।
होमगार्ड की मौत के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिवारीजनों ने पुलिस थ्योरी को किया खारिज
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के मुताबिक, धीरेंद्र का सिर फट गया था। जबकि शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र ऊपर से गिरा है या फिर उसने छलांग लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं, धीरेंद्र के परिवारीजनों हादसे व खुदकुशी की पुलिस थ्योरी को खारिज किया है। पत्नी नीरू ने हत्या किए जाने की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे के मुताबिक, धीरेंद्र का सिर फट गया था। जबकि शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक, धीरेंद्र ऊपर से गिरा है या फिर उसने छलांग लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। वहीं, धीरेंद्र के परिवारीजनों हादसे व खुदकुशी की पुलिस थ्योरी को खारिज किया है। पत्नी नीरू ने हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नीरू के मुताबिक, धीरेंद्र अक्सर बताते थे कि साथ में काम करने वाले कुछ लोग उन्हें हटवाना चाहते हैं। पत्नी ने आईएएस मनोज सिंह के यहां काम करने वाले नौकरों पर हत्या का आरोप लगाया है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम में धीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई। सिर की हड्डियां और हाथ पैर की हड्डियां टूट गई थीं।