लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान'' का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में उनके संबोधन का सजीव प्रसारण हुआ। उच्च शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना और माय भारत के सहयोग से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त व विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की शक्ति हैं। उन्होंने इसे 100 सप्ताह का जन-आंदोलन बताया, जिसमें हर रविवार व्यापक अभियान चलेगा। एकेटीयू में कुलपति जेपी पांडेय व रजिस्ट्रार रीना सिंह की मौजूदगी में शिक्षकों-कर्मचारियों ने भी शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान'' का राष्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान'' का राष्

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान'' का राष्