सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Film festival in Lucknow Public College of Professional Studies

Lucknow: एलपीसीपीएस में फिल्म फेस्टिवल रंगरीति 4.0 का आयोजन, छात्रों की बनाई लघु फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Feb 2026 11:30 AM IST
विज्ञापन
सार

एलपीसीपीएस में आयोजित किए गए फिल्म फेस्टिवल में स्टूडेंट्स की ओर से बनाई गई लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

Film festival in Lucknow Public College of Professional Studies
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज (एलपीसीपीएस) में रंगरीति - फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के पत्रकारिता विभाग द्वारा किया गया। 

Trending Videos


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक कबीर, संस्थापक दस्तक मंच, सामाजिक सांस्कृतिक उद्यमी संगीता जैसवाल, फिल्म निर्माता और असिस्टेंट प्रोफेसर लखनऊ पॉलीटेक्निक डॉ नीरज सचान, कहानीकार और बेवजा के संस्थापक गौरव श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म फेस्टिवल में नेशनल पीजी कॉलेज, जयपुरिया कॉलेज, सेंट जोसेफ विवि हैदराबाद, सीटीआईआईटी बैंगलोर के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया जिनके द्वारा लड़कियों की शिक्षा, बाल विवाह, लखनऊ की चिकनकारी,महावारी के दौरान होने वाली समस्याओं पर लघु फिल्म और डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।

इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा सभी फिल्म निर्माताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया जिनमें खुशी, अनादि, विगनेश, शारदा, हार्दिक, काव्या, शशांक, ऐश्वर्य, जतिन तथा सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी के जॉन अब्राहम प्रमुख रहे। 

डीन अकादमिक एल एस अवस्थी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed