सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Threats to ambush protesting female students spark anger

LU: प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को देख लेने की धमकी, बढ़ा आक्रोश, खराब खाने के मामले ने तूल पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ विवि न्यू कैंपस स्थित गंगा गर्ल्स हॉस्टल में खराब भोजन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का कहना ह कि उनके चरित्र पर सवाल उठाए गए हैं और प्रोवोस्ट ने दूसरे तरीके से निपटने की धमकी दी।
 

Lucknow University: Threats to ambush protesting female students spark anger
मेस व्यवस्था में सुधार और प्रोवोस्ट को हटाने के लिए अनशन करतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस स्थित गंगा गर्ल्स हॉस्टल में खराब खाने के विरोध में बुधवार रात हुए छात्राओं के प्रदर्शन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्राओं ने कैमरे के सामने प्रोवोस्ट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीती रात के प्रदर्शन के बाद प्रोवोस्ट ने उन्हें बाद में 'दूसरे तरीके से' देख लेने की धमकी दी है। इसके लिए प्रदर्शन के दौरान छात्राओं की तस्वीरें भी ली गई हैं।

Trending Videos


छात्राओं का आरोप है कि प्रोवोस्ट ने यहां तक कहा है कि वह परिजनों को फोन कर यह भी बताएंगी कि आपकी बेटी सिर्फ घूमती है। इस धमकी से छात्राएं आक्रोशित और दहशत में हैं। उन्हें डर है कि आवाज उठाने के कारण झूठे आरोप में उनका भविष्य न बर्बाद कर दिया जाए, जबकि खराब खाने की बहुत बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात दो लड़कियों की तबीयत बिगड़ने के बाद ही वह प्रदर्शन के लिए बाध्य हुईं। बृहस्पतिवार की सुबह एक और छात्रा कशिश की भी तबीयत बिगड़ गई जिससे अन्य छात्राएं अपनी सेहत को लेकर चिंतित हैं। कहा कि शिकायतों पर यदि समय रहते ठोस कदम उठाया गया होता तो तीन लड़कियों की तबीयत नहीं बिगड़ती। इस मामले में बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी और प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी हॉस्टल पहुंचे और छात्राओं से बात की। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने वीसी के सामने विस्तार से अपनी समस्याएं रखीं, लेकिन उनकी बात पूरी तरह सुनी नहीं गई। वार्ता के दौरान कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, डीन आर्ट्स प्रो. अरविंद मोहन व डीन लॉ प्रो. आरके वर्मा भी मौजूद रहे।

अमर उजाला से की खुलकर बात
छात्राओं ने अमर उजाला टीम से खुलकर बात की। आरोप लगाया कि हॉस्टल की प्रोवोस्ट डॉ. नीतम सिंह बुधवार रात के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं और उन्होंने कुछ छात्राओं धमकाया है। आरोप है कि कुछ छात्राओं पर चारित्रिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने अभद्र व्यवहार भी किया। इससे सभी छात्राओं में आक्रोश है। हालांकि, छात्राएं डर भी रही हैं कि बाद में कहीं उन्हें झूठे आरोपों में न फंसा दिया जाए।

मेस संचालक व प्रोवोस्ट को हटाने की मांग

छात्राओं ने प्रोवोस्ट नीतम सिंह और मेस संचालक को तत्काल हटाने की मांग की है। मांग के समर्थन में छात्राओं ने बृहस्पतिवार को भोजन का बहिष्कार किया और उपवास रखा। कहा कि जब तक मेस की व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाता और प्रोवोस्ट को हटाया नहीं जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।

सोयाबीन में चूहों ने बच्चे दिए
लविवि छात्रावासों में चलने वाले मेस में स्थितियां बेहद खराब हैं। मेस में इस्तेमाल होने वाले सोयाबीन का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उसमें चूहों ने अपने बच्चों को जन्म दिया हुआ है। यह वीडियो न्यू कैंपस के कौटिल्य छात्रावास के किचन का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

एफएसडीए की टीम पहुंची, किचन देखा
बुधवार की रात छात्राओं के हंगामे के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम बृहस्पतिवार शाम गंगा गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। टीम ने सहायक प्रोवोस्ट से मामले की जानकारी ली। इसके बाद में हॉस्टल के मेस का किचन देखा।

कुलपति ने लिए ये निर्णय

- सप्ताह में एक दिन कुलपति अब न्यू कैंपस में बैठेंगे।
- न्यू कैंपस के सभी छात्रावासों में प्रतिदिन एक घंटे की बैठक आयोजित होगी जिसमें छात्र छात्राएं अपनी समस्या बताएंगे।
- छात्रावास की क्षमता के अनुसार डाइनिंग एरिया में 25 प्रतिशत फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
- महिला छात्रावासों में भोजन परोसने के कार्य में पुरुषों की जगह अब महिला कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी का कहना है कि मेस से जुड़ी शिकायतों की जांच में गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। हैं। कुलसचिव को निर्देशित किया है कि पांच सदस्यीय समिति गठित कर मेस संचालकों को नोटिस जारी किया जाए। सभी मेस ठेकेदारों को अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया जाएगा। संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर उनके अनुबंध समाप्त किए जाएंगे।

गंगा गर्ल्स हॉस्टल की प्रोवोस्ट डॉ. नीतम सिंह का कहना है कि छात्राओं के लगाए आरोपों पर मुझे कुछ नहीं कहना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ही आरोपों पर कोई बयान जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed