{"_id":"6a7a8044149377e902049a1e","slug":"good-news-for-class-12-graduates-two-thousand-seats-vacant-in-govt-engineering-colleges-find-out-all-details-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 12वीं पास छात्रों के लिए गुड न्यूज, इंजीनियरिंग के लिए सरकारी कॉलेजों में दो हजार सीटें खाली; जानें सब कुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 12वीं पास छात्रों के लिए गुड न्यूज, इंजीनियरिंग के लिए सरकारी कॉलेजों में दो हजार सीटें खाली; जानें सब कुछ
Tue, 11 Aug 2026 07:22 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 07:22 AM IST
सार
12वीं पास छात्रों के लिए गुड न्यूज है। यूपी में इंजीनियरिंग के लिए सरकारी कॉलेजों में दो हजार सीटें खाली हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा नए रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आगे पढ़ें और जानें सब कुछ...
विज्ञापन
AKTU (डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय)
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@aktu.ac.in.)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आखिरी चरण में पहुंच गई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए विशेष चरण की काउंसिलिंग शुरू की गई है। इसमें नए व पुराने राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में लगभग 2000 सीटें खाली हैं। निजी कॉलेजों को मिलाकर कुल 74395 सीटें खाली हैं।
एकेटीयू की ओर से अब तक पांच चरणों की प्रवेश काउंसिलिंग हो चुकी है। अब छठे चरण की विशेष काउंसिलिंग में 12वीं पास छात्रों को सीधे रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश का मौका मिलेगा। इस चरण में अब तक 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एकेटीयू की ओर से अब तक पांच चरणों की प्रवेश काउंसिलिंग हो चुकी है। अब छठे चरण की विशेष काउंसिलिंग में 12वीं पास छात्रों को सीधे रजिस्ट्रेशन कराकर प्रवेश का मौका मिलेगा। इस चरण में अब तक 30 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
कहां कितनी सीटें खाली...
इसके अनुसार आईईटी लखनऊ में 238, कैश में 79, बीआईईटी झांसी में 247, केएनआईटी सुल्तानपुर में 189 सीटें खाली हैं। जबकि पुराने राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा में 52, अंबेडकरनगर में 33, कन्नौज में 83 व मैनपुरी में 118 सीटें खाली हैं। वहीं नए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में गोंडा में 210, बस्ती में 181, प्रतापगढ़ में 221 व मिर्जापुर में 100 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन