फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Investigation into infiltration into India from Nepal border handed over to ATS terror links to be probed

नेपाल बॉर्डर से भारत में एंट्री: ATS खंगालेगी अजनाला हमले की परतें; खालिस्तानी-पाकिस्तानी कनेक्शन पर नजर टेढ़ी

Tue, 11 Aug 2026 07:37 AM IST
Bhupendra Singh सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
सूरज शुक्ला, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 07:37 AM IST
सार

नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की जांच अब एटीएस के हवाले कर दी गई है। टीम आतंकी कनेक्शन खंगालेगी। बताते चलें कि 23 जुलाई को बहराइच बॉर्डर पर पंजाब के अजनाला थाने का फरार आरोपी पकड़ा गया था। अभी तक बहराइच पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Investigation into infiltration into India from Nepal border handed over to ATS terror links to be probed
नेपाल बॉर्डर से भारत में घुसपैठ की जांच एटीएस करेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अजनाला थाने पर हमले के आरोपी विक्रमजीत सिंह और मनवीर सिंह ढिल्लों के बहराइच से सटे नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसपैठ करने के मामले की जांच अब एटीएस करेगी। अभी तक बहराइच पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। 

विज्ञापन


केस एटीएस को ट्रांसफर कर दिया गया है। एटीएस की टीम शुरू से ही मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी, अब वह विधिवत विवेचना भी करेगी। जांच में मुख्य रूप से आरोपियों के आतंकी कनेक्शन खंगाले जाएंगे। बड़ी साजिश और कनेक्शन के खुलासे की आशंका है।

विज्ञापन

विक्रमजीत और मनवीर को गिरफ्तार किया गया था

23 जुलाई को एसएसबी और बहराइच पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पर विक्रमजीत और यूएपीए के आरोपी मनवीर सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया था। दोनों को बॉर्डर पार कराने और नेपाल में शरण दिलाने के आरोप में पीलीभीत निवासी जोगा सिंह को भी पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि विक्रमजीत वर्ष 2023 में पंजाब के अजनाला थाने पर ग्रेनेड से हुए हमले का आरोपी है। वहीं, मनवीर की भी एक अन्य देशविरोधी गतिविधि में भूमिका सामने आई है। इसके बाद खुफिया और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई थीं। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण जांच एटीएस को सौंप दी गई।

आतंकी कनेक्शन के मिले सुराग

पुलिस, खुफिया और अन्य जांच एजेंसियों की पड़ताल में कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, विक्रमजीत और मनवीर लंबे समय से नेपाल में फरारी काट रहे थे और उन्हें स्थानीय स्तर पर मदद मिल रही थी। दोनों के बॉर्डर पार कर भारत आने और इसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट के जरिये दूसरे शहर जाने के पीछे बड़ी साजिश की आशंका है। जांच का अहम बिंदु यह है कि दोनों किस मकसद से भारत लौट रहे थे। उनके खालिस्तानी और पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में होने की आशंका भी जताई जा रही है।

अमेरिकी महिला के सामान से खुला था राज

दरअसल, एक अमेरिकी महिला बॉर्डर से गुजर रही थी। सुरक्षा बलों ने उसे रोककर जांच की। उसके पास भारत का वैध वीजा और अन्य दस्तावेज थे लेकिन अधिकारियों को उसके सामान पर शक हुआ। सूटकेस की तलाशी में पुरुष के कपड़े मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि वह मनवीर की पत्नी है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि मनवीर और विक्रमजीत को जोगा बाइक से बॉर्डर पार करा रहा है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तीनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed