फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   massive fire broke out at V2 Restaurant and Banquet in Lucknow who had been sealed by Awas Vikas

Lucknow: कागजों पर सील, वास्तविकता में चल रही थीं पार्टियां, आग से धधका रेस्टोरेंट तो खुल गई कारनामों की पोल

Tue, 11 Aug 2026 08:34 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 08:34 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में कागजों पर सील रेस्टोरेंट में पार्टियां चल रही थीं। आग से धधका तो अफसरों के कारनामों की पोल खुल गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
massive fire broke out at V2 Restaurant and Banquet in Lucknow who had been sealed by Awas Vikas
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर सेक्टर-आठ में सोमवार शाम वीटू रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट में भीषण आग लग गई। हादसा एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। खास बात यह है कि आवास विकास परिषद की ओर से सील किए जाने के बावजूद रेस्टोरेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं। दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर एक घंटे में काबू पाया।

विज्ञापन


राहत की बात यह थी कि हादसे के वक्त रेस्टोरेंट में कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद धुआं और लपटें उठती देख अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर एफएसओ इंदिरानगर चार गाड़ियों और टीम के साथ पहुंचे। चौकी इंचार्ज भी टीम लेकर आ गए। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

विज्ञापन

धुआं भरने से प्रभावित हुआ राहत कार्य

रेस्टोरेंट में धुआं भर जाने से दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद कर्मचारियों ने ब्रीथिंग ऑपरेटिंग सेट पहनकर दोबारा आग बुझानी शुरू की। करीब एक घंटे में आग पूरी तरह से बुझा ली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट के दो मालिकों को फटकार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। एफएसओ पशुपतिनाथ मिश्रा ने बताया कि बिल्डिंग को आवास विकास परिषद ने सील किया था। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

इमारत सील करके भूल गए अफसर

आवास विकास परिषद की जानकारी के अनुसार आवासीय निर्माण पर स्वीकृत कराए मानचित्र पर रेस्टोरेंट का निर्माण कराया गया था। इस कारण तीन जुलाई को इसे सील कर दिया गया। बावजूद इसके मालिक चोरी छिपे रेस्टोरेंट चला रहे थे। 



रेस्टोरेंट के बाहर लगाई पट्टी के नीचे से निकलकर लोग अंदर प्रवेश करते थे। यहां अक्सर पार्टियां होती थीं। रविवार को भी रेस्टोरेंट में पार्टी हुई थी। आसपास के लोगों का कहना था कि अगर आवास विकास के अफसर लापरवाही न बरतते तो हादसा बच सकता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed