सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Japan and Singapore cities to be built along Yamuna Expressway 500 acres of land each to be acquired

UP News: यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बसेगी जापान और सिंगापुर सिटी, 500-500 एकड़ भूमि अधिग्रहण की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

यीडा ने शासन को सेक्टर-5ए में जापान सिटी, सेक्टर-7 में सिंगापुर सिटी के प्रस्ताव की सूचना भेजी है। ये दोनों सेक्टर मल्टीपर्पज औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Japan and Singapore cities to be built along Yamuna Expressway 500 acres of land each to be acquired
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के विकास को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा है। इन दोनों प्रस्तावित सिटीज के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित योजना भी तैयार कर ली गई है।

Trending Videos


प्राधिकरण ने सेक्टर-5ए और सेक्टर-7 को इन परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित किया है। इसे मल्टीपर्पज औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें 70 प्रतिशत औद्योगिक उपयोग के लिए निर्धारित है। साथ ही आवासीय उपयोग के लिए अधिकतम 12 प्रतिशत, वाणिज्यिक उपयोग के लिए अधिकतम 13 प्रतिशत तथा संस्थागत सुविधाएं न्यूनतम पांच प्रतिशत तक निर्धारित हैं। इन सेक्टरों को एक इंटीग्रेटेड औद्योगिक सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान सिटी के लिए सेक्टर-5ए  ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ क्षेत्र प्रस्तावित है। इसी प्रकार सिंगापुर सिटी के लिए सेक्टर-7, ग्रेटर नोएडा में 500 एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है। इन सेक्टरों का विकास ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड पर किए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed