{"_id":"6a554722b9391e1d1b05ccb9","slug":"judokas-begin-gathering-for-the-judo-mahakumbh-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1827437-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जूडो महाकुंभ के लिए जुटने लगे जूडोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जूडो महाकुंभ के लिए जुटने लगे जूडोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन और इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 20 जुलाई तक होने वाले राज्य स्तरीय जूडो महाकुंभ में प्रदेश भर से जूडोका जुटने शुरू हो गए हैं। यह प्रतियोगिता शहर की इंडियन पैरा जूडो अकादमी में आयोजित की जाएगी।
इस महाकुंभ में प्रदेश भर से विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 1200 जूडोका (जूडो खिलाड़ी) हिस्सा लेंगे। इस बार की मुख्य विशेषता यह है कि सामान्य खिलाड़ियों के साथ राज्य भर के दृष्टिबाधित और मूकबधिर खिलाड़ी भी अलग-अलग आयु श्रेणियों में अपनी प्रतिभा और ताकत का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई उभरते और अनुभवी जूडो खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। आयोजन के दौरान जूडो कैंप, बेल्ट परीक्षा और स्टेट डिप्लोमा इन ऑफिशियेटिंग परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मिनी, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों की प्रतियोगिताएं अलग भार वर्गों में कराई जाएंगी। यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार के अनुसार इस महाकुंभ में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग न लेने वाले जूडोका राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के चयन ट्रायल्स में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।