{"_id":"5f8e9f018ebc3eefb908a636","slug":"know-about-two-sisters-shubhi-and-shivi-who-fight-against-intoxication","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी और पढ़ाई के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहीं ये बहनें, नशे के खिलाफ लड़ रहीं जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी और पढ़ाई के साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहीं ये बहनें, नशे के खिलाफ लड़ रहीं जंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बहनें शुभि और शिवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी को खाना, कपड़ा और जरूरत के सामान देना उसकी अस्थायी मदद होती है, लेकिन किसी को उसकी बुरी आदत से मुक्त करा दिया जाए तो उसकी जिंदगी संवर जाती है। उसके साथ उसके परिवार में खुशियां लौट आती है। इसी उद्देश्य के साथ लखनऊ की दो बेटियां शक्ति स्वरूपा बनकर नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है, लोगों को जागरूक कर रही है ताकि दूसरों के घरों में खुशहाली आ सके। ये बेटियां है शुभि और शिवि, जो दोनों बहनें हैं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोनों ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ रखी है, जिसके नतीजे भी आने लगे हैं। इसके अलावा इन्होंने उन महिलाओं में नेतृत्व क्षमता को बाहर लाने की कोशिश की है, जो कहने को तो कॉरपोरेट दुनिया का हिस्सा हैं, लेकिन अपने अधिकारों के लिए बोल नहीं पाती हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुभि ने बिट्स गोवा से बीटेक किया है। एमएससी मैथ ऑनर्स में पूरा किया। अब यूएस से एमएस करने की तैयारी है। वहीं, शिवि बीटेक, एमबीए करने के बाद वर्तमान में बंगलूरू में यूएस की एक कंपनी में काम कर रही हैं। दोनों ने बराबर से अपना वक्त दिया है और एक वादा जो बचपन में किया, उसे निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शुभि कहती हैं कि स्कूली दिनों से ही ठान रखा था कि नशे के खिलाफ कुछ करना है। अब बड़े हुए तो इस मुहिम में जुट गए। शुभि कहती हैं कि छोटे-छोटे ग्रुपों में हम बच्चों से जुड़े हैं। स्कूल स्टाफ की मदद से काम करते हैं। अब तक हम लोग 25-20 हजार बच्चों से सीधा संवाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिवी कहती हैं कि मैं पहली बार नौकरी करने गई तो महसूस हुआ कि कॉरपोरेट वर्ल्ड में महिलाएं जितना सशक्त दिखती हैं, उतना अपने अधिकारों को लेकर चुप रह जाती हैं। इसी लिए हमने हाईटेक लीडरशिप प्रोग्राम पर काम किया। इसमें हम महिलाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास पर काम कर रहे हैं। इसमें तमाम गतिविधियों और सवाल-जवाब व संवाद के जरिए बदलाव लाने की कोशिश है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।