नवरात्र शुरू होते ही शहर के कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग नवरात्र में दीपावली के साथ ही करवा चौथ और सहालग की खरीदारी भी कर रहे हैं, जिससे कपड़ा कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। लखनऊ के अमीनाबाद, गणेशगंज, आलमबाग, महानगर, भूतनाथ, निशातगंज, पत्रकारपुरम, मुंशी पुलिया, तेलीबाग और हजरतगंज सहित अन्य कपड़ा बाजार ग्राहकों की रौनक से चहकने लगे हैं। महिलाएं भी कोरोना को पीछे छोड़कर बाजारों में निकलकर शॉपिंग कर रही हैं। लंबे लॉकडाउन और त्योहारी सीजन के चलते कारोबारी भी ग्राहकों को एक से बढ़कर एक ऑफर दे रहे हैं तो खरीदार भी उसका पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। महिलाओं में सबसे ज्यादा लाल रंग की साड़ी और लहंगे के अलावा साड़ी में घाट शोला (सिल्क चुनरी साड़ी) की डिमांड काफी है।
कपड़ा बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, कारोबारियों ने शुरू किए ये ऑफर, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग स्थित नमस्कार शोरूम के मुखिया मनोज कुमार मंगलानी नवरात्र से सूट का कपड़ा खरीदने वालों को मुफ्त में सिलाने का ऑफर दिया है। मनोज ने बताया कि लोग 5000 से 6000 रुपये सूट का कपड़ा तो खरीद लेते, लेकिन उसकी सिलाई 2000 से 3000 रुपये होने के कारण सिलवाने का इंतजार करते हैं। ऐसे ग्राहकों की सहूलियत के लिए यह ऑफर शुरू किया। मनोज ने बताया कि उनकी सूट कपड़ा कंपनियों से बातचीत चल रही है, जिसके तहत बहुत जल्द खरीदारों को एक सूट के साथ दूसरा सूट का कपड़ा मुफ्त में मिलेगा। उन्होंने बताया कि दीपावली और सहालग के लिए महिलाएं साड़ियां भी पसंद कर रही है।
गणेशगंज स्थित छोटे भाई की छोटी दुकान शोरूम के मुखिया अशोक मोतियानी ने बताया कि नवरात्र से खरीद-फरोख्त करने वालों के लिए ढेरों ऑफर है। शोरूम में 25,000 की खरीद-फरोख्त करने वाले ग्राहक को डिनर सेट, 15 से 20000 पर सूटकेस, 12000 से 15000 पर एयर बैग और इससे नीचे की खरीद-फरोख्त पर रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाले अन्य तोहफे दिए जा रहे हैं।
लाल लहंगे की जबरदस्त डिमांड
अमीनाबाद के श्रीराम रोड और इंदिरा नगर के भूतनाथ मार्केट स्थित रमा साड़ी शोरूम के मालिक उत्तम कपूर ने बताया कि इस वक्त सबसे ज्यादा शादी की कपड़ों की खरीद-फरोख्त हो रही है, जिसमें लाल रंग की साड़ियां और लहंगे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। यह लहंगे और साड़ियां इसलिए महिलाएं खरीद रही है ताकि पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ पर पहनकर पूजा-अर्चना करने के बाद शादी समारोह में भी उसे पहना जा सके। रोजाना जितनी साड़ियां और लहंगे लोग खरीद रहे हैं उनमें 60% लाल रंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।
इंदिरा नगर स्थिति पनाश शोरूम में रेडीमेड की बेहतरीन वैरायटी उपलब्ध है, जो मेंस और वूमेन को खूब भा रही है। शोरूम मालिक आशीष ने बताया इनमें युवाओं की सदरी 1,099 रुपये और लेडीज कोट 2,000 रुपये का बिक रहा है। यह कोट गर्म और कॉटन कपड़े के बने हैं, जिनके कलर भी ब्लैक और नीले है। इसके अलावा सलवार सूट भी महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। ग्राहकों को खरीद कीमत के अनुसार डिस्काउंट भी दे रहे हैं।