{"_id":"69958aceed26fa71bc0dd851","slug":"lucknow-bridge-over-sai-river-ready-will-be-operational-from-tomorrow-costing-rs-17-33-crore-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सई नदी पर पुल बनकर तैयार, कल से भरें फर्राटा, 17.33 करोड़ है लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सई नदी पर पुल बनकर तैयार, कल से भरें फर्राटा, 17.33 करोड़ है लागत
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
इस पुल के निर्माण से लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज और फर्रुखाबाद जनपदों के लोगों को सहूलियत होगी। 7.33 करोड़ की लागत वाले पुल का निर्माण दिसंबर 2023 में शुरु हुआ था।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान में सई नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुल से जुड़ने वाली अप्रोच रोड पर डामर बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है। बुधवार को पुल की टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। नए पुल के चालू होने से छह जनपदों के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा।
Trending Videos
नए पुल निर्माण की समय सीमा जून 2025 निर्धारित थी। ठेकेदार की हीलाहवाली के कारण निर्माण में आठ महीने की देरी हुई। अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के लिए समय सीमा को बढ़ाकर मार्च 2026 कर दिया गया था। नए पुल को लगभग एक किलोमीटर लंबी अप्रोच रोड के माध्यम से मुख्य मार्ग से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सई नदी पर बना यह पुल आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पुल कानपुर (बिल्हौर), लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, कन्नौज और फर्रुखाबाद जनपदों को आपस में जोड़ता है। इन जनपदों से होकर दिल्ली तक जाने वाले वाहन इसी पुल का प्रयोग करते हैं।
सेतु निगम के सहायक अभियंता एमएस ओझा का कहना है कि पुल का निर्माण पूरा हो गया है। अप्रोच रोड का डामरीकरण भी लगभग पूरा हो गया है। बुधवार को पुल पर टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार से नए पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।