{"_id":"69959c3bea975a1a160dc835","slug":"allegedly-cheating-30-lakh-in-name-of-plot-in-lucknow-case-has-been-registered-against-four-people-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट के नाम पर 30 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर दे रहे जान से मारने की धमकी; चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट के नाम पर 30 लाख की ठगी, पैसा मांगने पर दे रहे जान से मारने की धमकी; चार के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में प्लॉट के नाम पर 30 लाख की ठगी की गई। पैसा वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में प्लॉट दिलाने के नाम पर 30.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सरोजनीनगर थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस मूल रूप से उन्नाव जिले के दही क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी पवन कुमार यादव ने दर्ज कराया है। मामले में सौरभ, रामकिशुन, गीता और नित्या इंटरप्राइजेज के मालिक आरोपी हैं।
Trending Videos
पवन कुमार यादव के मुताबिक, उन्होंने सरोजनीनगर के बेहसा स्थित जमीन का सौदा अमौसी एयरपोर्ट क्षेत्र निवासी सौरभ से तय किया था। आरोपी ने खुद को प्लॉट का मालिक बताया। उसने 2.70 करोड़ रुपये में विक्रय अनुबंध की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सौरभ के कहने पर उन्होंने अपनी मां संतोष कुमारी, भाई शिवम यादव और खुद के खातों से अलग-अलग तिथियों में आरटीजीएस के माध्यम से सौरभ, उसके चाचा रामकिशुन, गीता और नित्या इंटरप्राइजेज के स्वामी टिंकू सोनी के खातों में कुल 30.10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। ये रुपये विक्रय अनुबंध और स्टांप शुल्क के नाम पर लिए गए।
इसके बाद 29 अगस्त 2025 को जब वह रजिस्टर्ड विक्रय अनुबंध कराने पहुंचे तो सौरभ, रामकिशुन व टिंकू सोनी ने अनुबंध करने से इन्कार कर दिया। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि पीड़ित ने मंगलवार को केस दर्ज कराया है। पुलिस उनके दिए गए दस्तावेज की जांच कर रही है।