सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ED raids 15 locations of former minister Gayatri Prajapati in Lucknow, Amethi, Delhi and Mumbai

UP: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के 13 ठिकानों पर ईडी के छापे, अब तक 50 करोड़ की संपत्ति जब्त

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के लखनऊ, अमेठी, मुंबई व दिल्ली के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशायल की टीम ने छापेमारी की और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज व 44 लाख नकद बरामद किया है। गायत्री की अब तक 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Lucknow News: ED raids 15 locations of former minister Gayatri Prajapati in Lucknow, Amethi, Delhi and Mumbai
लखनऊ में गोमतीनगर में ओमेक्स हाइट में गायत्री प्रजापति की आवास पर ईडी की टीम पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खनन घोटाले और आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के चार शहरों के 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को छापे मारे। लखनऊ, अमेठी, दिल्ली और मुंबई में हुई कार्रवाई के दौरान तमाम बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। 44 लाख की नकदी भी जब्त की गई है।

Trending Videos


जांच एजेंसी ने गायत्री के महिला मित्र गुड्डा देवी की लखनऊ में आशियाना स्थित आवास और दामाद के विभूति खंड, गोमतीनगर में ओमेक्स हाइट्स के फ्लैट को भी खंगाला है। इसके अलावा गायत्री के सरोजनी नायडू मार्ग स्थित हैवलक कॉलोनी में निर्माणाधीन परिसर, आम्रपाली योजना व आलमबाग के परिसरों को भी खंगाला गया है। कार्रवाई के दौरान केंद्रीय बलों के जवान भी मौजूद रहे। ईडी के अधिकारियों ने गायत्री के बेटे अनुराग को अमेठी से लखनऊ के जोनल कार्यालय लाकर पूछताछ की, जो देर रात तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार अनुराग जांच में सहयोग नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मित्र व दामाद के नाम खरीदीं संपत्तियां
ईडी ने बीते दिनों गायत्री के मुंबई के ठिकानों पर छापा मारा था। वहां चार बेशकीमती फ्लैटों में अरबों की बेनामी संपत्तियों और कंपनियों में निवेश के प्रमाण मिले थे। उनकी जांच के बाद ईडी के अधिकारियों ने गायत्री के बाकी ठिकानों को भी खंगालने का निर्णय लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। जांच में सामने आया है कि गायत्री ने गुड्डा देवी और अपने दामाद के नाम से भी कई संपत्तियां खरीदी हैं।

- गुड्डा देवी के अमेठी के ठिकाने पर छापे के दौरान अधिकारियों ने नोट गिनने वाली दो मशीन भी मंगाईं। वहां करीब दो घंटे तक नोटों की गिनती चली। रात करीब नौ बजे ईडी की टीम वहां से बाहर निकली।

विधायक पत्नी बेहोश, अस्पताल भेजा गया
अमेठी में गायत्री के आवास पर छापे के दौरान उनकी विधायक पत्नी महाराजी प्रजापति और बेटा अनुराग और बाकी परिजन मौजूद थे। अधिकारियों ने महाराजी से संपत्तियों के बारे में पूछताछ शुरू की तो वह बेहोश हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से शाम को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

अब तक 50 करोड़ की संपत्ति जब्त
खनन घोटाले में ईडी गायत्री की 50.37 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुका है। ये संपत्तियां अमेठी, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली आदि शहरों में खरीदी गई थीं। इनमें मुंबई में गायत्री द्वारा 25 करोड़ में खरीदा गया आलीशान विला और चार फ्लैट भी शामिल हैं, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत 100 करोड़ से अधिक है। गायत्री वर्तमान में लखनऊ जेल में गैंगरेप के मामले में सजा काट रहा है।

राज्यसभा चुनाव में नहीं दिया था वोट
सपा विधायक महाराजी प्रजापति ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान अस्वस्थ होने का हवाला देकर वोट नहीं डाला था। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम कयास भी लगाए गये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed