सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: अप्रैल में आईआरसीटीसी ट्रेन से कराएगा दक्षिण भारत की यात्रा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विज्ञापन
अप्रैल में आईआरसीटीसी ट्रेन से कराएगा दक्षिण भारत की यात्रा
Trending Videos


11 से 22 अप्रैल तक होगी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) शहरवासियों को अगले माह दक्षिण भारत की यात्रा कराएगा। यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से 11 से 22 अप्रैल तक होगी। इस यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर , रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल ट्रेन में 751 सीटें होंगी, इसमें एसी सेकेंड की 49, एसी थर्ड की 210 और स्लीपर की 492 सीटें शामिल हैं। यात्रा करने की व्यवस्था गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशनों से होगी। स्लीपर क्लास की यात्रा 24790 रुपये, एसी थर्ड की यात्रा 42530 रुपये और एसी सेकेंड की यात्रा 56710 रुपये प्रति यात्री होगी। इस पैकेज में एलटीसी व ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। इसकी बुकिंग गोमतीनगर पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, बेवसाइट www.irctctourism.com और हेल्पलाइन नंबर 8287930908 व 8287930913 पर भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed