फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo

UP Big News: पंक्चर बनाते समय 4 की मौत, गोपाल राव बोले- मैं ट्रस्ट में रहूंगा; पूर्व ARTO के घर मिले 20 करोड़

Wed, 08 Jul 2026 05:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 08 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

 

Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo
राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक रहे गोपाल राव। - फोटो : amar ujala

गोपाल राव बोले- मैं ट्रस्ट में रहूंगा, हटाए जाने की खबर का किया खंडन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े घटनाक्रम के बीच एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर ट्रस्ट के व्यवस्थापक गोपाल राव ने मंदिर परिसर छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि वह 6 जुलाई को ट्रस्ट की बैठक के दौरान ही कारसेवक पुरम में शिफ्ट हो गए थे। 

हालांकि, मीडिया को दिए गए बयान में उन्होंने इससे इनकार किया है और कहा कि वह ट्रस्ट में रहेंगे। गोपाल राव ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने ट्रस्ट से अलग होने की सूचनाओं का खंडन किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : amar ujala

रामलला का दर्शन करने पहुंचे एक्टर अनुपम खेर, चढ़ावा चोरी को लेकर दिया बयान

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने राम मंदिर से जुड़े हालिया चोरी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी एक व्यक्ति के गलत कृत्य से मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अयोध्या में अपनी नई फिल्म श्री राम जन्मभूमि की शूटिंग शुरू करने से पहले हनुमानगढ़ी और रामजन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घर में चोरी होने पर लोग चोर को कोसते हैं, घर को नहीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का किया शुभारंभ, डीबीटी के माध्यम से भेजी गई धनराशि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी से प्रदेश के शिक्षकों व उनके परिजनों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा दिया। पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लागू होने के साथ ही प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo
आगरा के पूर्व ARTO ललित कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पूर्व ARTO ललित कुमार के ठिकानों पर छापा, 1.82 करोड़ कैश व 20 करोड़ के आभूषण मिले

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस टीम ने आगरा के पूर्व तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद सोना-चांदी और आभूषणों का अनुमानित मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये आंका गया है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo
हादसे में पिकअप चालक समेत चार की मौत। - फोटो : संवाद।

कौशाम्बी में बड़ा हादसा, पंक्चर बनाते समय वाहन ने कुचला, चार की मौत

सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में सड़क के किनारे पंक्चर बनाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में मरणासन्न लोगों को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: 4 killed while fixing a puncture; Gopal Rao says he will remain in the trust; ₹20 crore fo
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- करुणा होती तो बेटियों पर अत्याचार नहीं होते

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने हाल ही में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि हमारे भीतर करुणा होती तो ऐसी घटनाएं कभी नहीं होतीं। उन्होंने एक प्रेरणादायक उदाहरण भी साझा किया। 

उन्होंने बताया कि एक नवजात बच्ची को उसके जन्मदाता लावारिस छोड़ गए थे, लेकिन एक सब्जी विक्रेता उसे अपने घर ले गया, उसका पालन-पोषण किया और आज वही बच्ची आईएएस अधिकारी बन चुकी है।  ये दोनों घटनाएं हमारे समाज का आईना हैं और हमें आत्ममंथन करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed