{"_id":"6a4e38b7e26c1ca59f0f8d5c","slug":"video-video-khatha-ka-esataefa-karama-btana-val-kara-savara-para-marapata-ka-aarapa-vadaya-vayaral-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: खुद को एसटीएफ कर्मी बताने वाले कार सवार पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: खुद को एसटीएफ कर्मी बताने वाले कार सवार पर मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
खुद को एसटीएफ कर्मी बताने वाले एक कार सवार युवक पर एसबीआई के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की तहरीर गुडंबा थाने में दी है। आरोप है कि तहरीर देने के बाद पुलिस ने उसे खत्री चौकी भेज दिया, लेकिन घटना के दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पैकरामऊ निवासी अरविंद कुमार सिंह एसबीआई में सुरक्षा गार्ड हैं। अरविंद के अनुसार 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से टेढ़ी पुलिया की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान यूपी 32 जेपी -8148 नंबर की कार तेज और लापरवाही से चलाते हुए आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार सवार युवक ने खुद को एसटीएफ कर्मी बताते हुए उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।
पीड़ित ने गुडंबा थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें खत्री चौकी भेज दिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई।
उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो में कथित तौर पर कार सवार युवक और गार्ड के बीच विवाद व मारपीट होती दिखाई दे रही है। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।