UP Big News: 'मृत' महिला पहुंची हाईकोर्ट; 'नाम पर बहाली' पर मायावती का समर्थन, 19 दिन बाद कब्र से निकाली लाश
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025, लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस (सिपाही) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के अनुसार 32,679 पदों के लिए कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) के लिए सफल घोषित किया गया है।
भर्ती बोर्ड ने बताया कि कुल 28,86,797 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, जिनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। लिखित परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को छह पालियों में कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर
कागजों में मृत महिला पहुंची हाईकोर्ट, बोली- मैं जिंदा हूं साहब, मेरा राशन कार्ड बनवा दीजिए
सरकारी कागजों में मृत घोषित हो चुकी चंदा देवी इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच कर बोली... मैं जिंदा हूं साहब, मेरा राशन कार्ड बनवा दीजिए। महिला की गुहार पर हैरान न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ल की खंडपीठ ने शुक्रवार को प्रयागराज के डीएम, जिला पूर्ति अधिकारी और प्रतापपुर, हंडिया के वारी के ग्राम प्रधान को स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है। कोर्ट ने सुनवाई के वक्त महिला को भी मौजूद रहने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
चर्च को बताते थे मंदिर, ऊं श्रीयीशुख्रीष्टाय नमः का कराते थे जाप
मोहनलालगंज में हिंदुओं को ईसाई बनाने वाला गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से काम करता था। 28 साल पहले तमिलनाडु से लखनऊ आए डेनियल ने लोगों को खूब गुमराह किया। गिरोह में शामिल लोगों ने वर्ष 2021 में शिवलर गांव में एक घर में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा शुरू की थी।
इस चर्च को गिरोह के लोग प्रभु ईसामसीह मंदिर बताते थे। गांव में इसका दिशासूचक बोर्ड भी लगाया गया था। प्रार्थना सभा में पहुंचने वाले लोगों से ऊं श्रीयीशुखीष्टाय नमः का जाप कराया जाता था। यह सब इसलिए होता था ताकि लोगों को गिरोह पर संदेह न हो। पढ़ें पूरी खबर
मायावती ने संत रविदास नगर के नाम बहाली का स्वागत किया
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संत रविदास नगर का नाम बहाल किए जाने का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से अन्य जिलों के भी पुराने नाम बहाल करने की मांग की है। शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि बसपा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और जनहित को ध्यान में रखते हुए कई नए जिले बनाए थे, जिनका नाम संतों, महापुरुषों और समाज सुधारकों के नाम पर रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर
आकाश आनंद तैयार करेंगे सोशल मीडिया टीम संग चुनाव प्रचार की रणनीति
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सारे कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के लिए आकाश जल्द दिल्ली में सोशल मीडिया की कोर टीम के साथ मंथन करेंगे।
इस बार अपने प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी लेने की तैयारी है ताकि युवाओं को पार्टी के विचारों और मायावती के शासनकाल की उपलब्धियों को आसान तरीके से बताया जा सके। पढ़ें पूरी खबर
19 दिन बाद कब्र से निकाला शव, फॉरेंसिक एक्सपर्ट न आने से टला पोस्टमार्टम
हरदोई जिले में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के महावीर राठौर को पहले कुदरत ने जख्म दिया और अब सिस्टम उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रहा है। महावीर के जवान बेटे की मौत संदिग्ध हालात में बीती 10 जुलाई को हो गई थी। डीएम और एसपी से शिकायत करने पर 11 दिन बाद बुधवार को शव पोस्टमार्टम के लिए कब्र से खोदा गया।
दो दिन बीतने को हैं, लेकिन शव का पोस्टमार्टम ही नहीं हो पा रहा है। वजह यह कि पैनल में शामिल एक चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे। भम्मापुरवा निवासी नीरू (22) बेहटा गोकुल में सकाहा तिराहा के पास मिठाई की दुकान चलाता था। दस जुलाई की सुबह गले और पेट में जलन होने की बात नीरू ने परिजनों से बताई थी। पढ़ें पूरी खबर