{"_id":"6a6c9b0805c2c774a90e67dd","slug":"shilpi-kanojia-new-sr-dom-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1854026-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डाॅ शिल्पी कनौजिया बनीं पूर्वोत्तर रेलवे की सीनियर डीओएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डाॅ शिल्पी कनौजिया बनीं पूर्वोत्तर रेलवे की सीनियर डीओएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक(सीनियर डीओएम) पद की जिम्मेदारी डाॅ शिल्पी कनौजिया को साैंपी गई है। शुक्रवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह मंडल में ही वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं।
जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डाॅ शिल्पी कनौजिया वर्ष 2014 बैच की भारतीय रेल यातायात सेवा(आईआरटीएस) संवर्ग की अधिकारी हैं। उन्होंने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमएस(स्त्री रोग विशेषज्ञ) की डिग्री प्राप्त की है। उनकी पहली नियुक्ति उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद(प्रयागराज) मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक(योजना) के पद पर हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। इनमें लखनऊ में मंडल परिचालन प्रबंधक, कोचिंग और उपमुख्य परिचालन प्रबंधक, निर्माण(गोरखपुर) पदों पर कार्यरत रही हैं। उन्हें रेल संरक्षा और प्रबंधन का गहरा अनुभव है। वह रेलवे अधिकारियों और कर्मियों के बीच लोकप्रिय हैं।