फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Former Minister of State dies at MLA residence; snake chases a brother and sister; bride a

UP Big News: पूर्व राज्यमंत्री की विधायक निवास में मौत, भाई-बहन के पीछे पड़ा सांप; दूल्हा-दुल्हन ने खाया जहर

Tue, 28 Jul 2026 06:18 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 28 Jul 2026 06:18 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Major News from UP: Former Minister of State dies at MLA residence; snake chases a brother and sister; bride a
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

 

Major News from UP: Former Minister of State dies at MLA residence; snake chases a brother and sister; bride a
पूर्व मंत्री की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरे, मौत

लखनऊ के हजरतगंज स्थित नए विधायक निवास में मंगलवार दोपहर पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि यह मामला आत्महत्या का है या हादसा, इस बारे में अभी कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। मौके से मिले साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Former Minister of State dies at MLA residence; snake chases a brother and sister; bride a
lalitpur suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

गर्भवती ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी

छह माह की बच्ची थी, तभी पिता का साया सिर से उठ गया। मां ने मायके में रहकर मजदूरी की, बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया और अरमानों के साथ उसकी शादी कर दी। सोमवार सुबह जब इकलौती बेटी दीपा और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिली तो मां लीला की दुनिया ही उजड़ गई। खबर सुनते ही वह आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर वह बार-बार यही कहती रही कि पहले पति चला गया, अब बेटी और नाती-नातिन भी छोड़ गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Former Minister of State dies at MLA residence; snake chases a brother and sister; bride a
अस्पताल में खुशी। - फोटो : अमर उजाला

बागपत में भाई-बहन के पीछे पड़ा सांप, युवती को एक माह में दो बार तो पांच माह में युवक को चार दफा डसा

बागपत जिले में सांपों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिनौली गांव की युवती खुशी को सोमवार दोपहर दूसरी बार सांप ने डस लिया, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है। खुशी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना तब हुई जब युवती दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थी। इससे पहले भी कुछ दिन पहले खुशी को सांप ने काटा था, जिसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Former Minister of State dies at MLA residence; snake chases a brother and sister; bride a
दुल्हन का फाइल फोटो - फोटो : adobe stock

मंदिर में सात फेरे, साथ में खाना भी खाया

शादी का सपना लेकर अलीगढ़ से दोस्त के साथ कौशाम्बी पहुंचे युवक की हनुमान मंदिर में शादी तो हो गई लेकिन कुछ घंटे बाद दुल्हन अपने साथियों के साथ 1.52 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र के रंजीतगढ़ी गांव निवासी राहुल कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये गुड्डू से उसकी दोस्ती हुई। उसने शादी कराने का भरोसा दिलाकर भरवारी बुलाया था। उसके बुलावे पर वह अपने साथी पंकज के साथ शनिवार सुबह भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से दोनों को टेंगाई गांव स्थित हनुमान मंदिर ले जाया गया, जहां पहले से एक युवती और एक महिला मौजूद थीं। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Former Minister of State dies at MLA residence; snake chases a brother and sister; bride a
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन पर रोक, मायावती ने फैसले का किया स्वागत

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में तोड़फोड़ जैसे कठोर कदम उठाने के बजाय संस्थानों को नियमों के दायरे में लाने और नियमित करने की नीति अपनानी चाहिए।

मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण के आधार पर भवनों को गिराने की कार्रवाई पर रोक लगाने का निर्णय उचित है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed