{"_id":"6a68a7e40ca79208fb0ca177","slug":"up-criminals-in-the-capital-employ-a-new-modus-operandi-they-asked-for-a-lift-picked-the-shopkeeper-s-pocket-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राजधानी में बदमाशों की नई तरकीब, लिफ्ट मांगकर बैठे, दुकानदार की जेब काटी, 46500 रुपये लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजधानी में बदमाशों की नई तरकीब, लिफ्ट मांगकर बैठे, दुकानदार की जेब काटी, 46500 रुपये लेकर भागा
Tue, 28 Jul 2026 06:31 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:31 PM IST
सार
लखनऊ के जानकीपुरम में लिफ्ट मांगकर स्कूटी पर बैठे बदमाश ने दुकानदार की जेब काटकर 46,500 रुपये चुरा लिए। भागते समय कुछ नकदी सड़क पर गिर गई। आरोपी साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठगकर भागे बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकीपुरम इलाके में लिफ्ट मांगकर बैठे बदमाश ने स्कूटी सवार दुकानदार अजयकांत कटियार की जेब काटकर 46,500 रुपये चुरा लिए। आरोपी सड़क के दूसरी ओर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग गया। जानकीपुरम सेक्टर-3 निवासी अजयकांत कटियार के अनुसार, 60 फीटा रोड पर उनकी किराने की दुकान है। सोमवार दोपहर वह स्कूटी से रकाबगंज खरीदारी करने जा रहे थे। 60 फीट रोड पर एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। गोकुल मिष्ठान के सामने युवक ने स्कूटी रोकने को कहा और उतरते समय उनकी जेब काट ली।
विज्ञापन
उतरते वक्त उसका पैर स्कूटी के फुटरेस्ट में फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसके पास मौजूद चोरी के 13500 रुपये सड़क पर गिरकर बिखर गए। उन्होंने अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 60000 रुपये गायब थे। शोर मचाने पर बदमाश सड़क पार खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन