{"_id":"69a6fbbcc5b38bc57c0719b9","slug":"remains-of-body-of-woman-were-found-in-forest-in-shravasti-who-missing-for-14-days-accused-was-arrested-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: जंगल में मिले 14 दिन से लापता भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के शव के अवशेष, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: जंगल में मिले 14 दिन से लापता भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के शव के अवशेष, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रावस्ती में 14 दिन से लापता भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के शव के अवशेष जंगल में मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
जंगल में जांच करती पुलिस, मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में 17 फरवरी से लापता भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष का क्षत विक्षत शव मंगलवार को ककरदरी जंगल में मिला। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
Trending Videos
मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़़ी गांव की है। गांव निवासी आंचल मिश्र भारतीय किसान यूनियन में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष थी। 17 फरवरी को भिनगा में भाकियू की बैठक आयोजित हुई थी। आंचल उसमें शामिल होने गई थीं। बैठक में शामिल होने के बाद से वह घर नहीं पहंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खोजबीन के बाद 19 फरवरी को उनके पति संतोष मिश्रा ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर उसे तलाशने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस आंचल की तलाश करने में जुट गई। तलाश के दौरान पुलिस ने ककरदरी जंगल से आंचल के शव कई अवशेष बरामद किए। वहीं बगल में पड़े दोनों जूते मोजे लगभग एक फीट के आसपास जली हुई साड़ी का कपड़ा, अधजला पर्स व बाल बरामद हुए। जूता व कपड़े देखकर पति सन्तोष ने आंचल के अवशेष होने की पुष्टि की।
सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सतीश शर्मा, थाना मल्हीपुर प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जमुनहा योगेंद्र बाबू एसएसबी डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची। जंगल में बिखरे शव के अन्य अवशेष बरामद हुए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है।
