सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   timber merchant was stabbed to death with sharp-edged weapon in Ambedkar Nagar police are investigating

AmbedkarNagar News: धारदार हथियार से वार करके लकड़ी व्यवसायी की  हत्या; खेत में मिला शव; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में धारदार हथियार से वार करके लकड़ी व्यवसायी की हत्या कर दी गई। उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

timber merchant was stabbed to death with sharp-edged weapon in Ambedkar Nagar police are investigating
सुरेंद्र मांझी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार दोपहर टांडा क्षेत्र के जनार्दनपुर के पास खेत में सुरेंद्र मांझी (50) की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। वह नेहरूनगर के रहने वाले थे और लकड़ी का व्यवसाय करते थे। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते थे।

Trending Videos


सुरेंद्र के गले, सिर और चेहरे पर वार करने के निशान मिले हैं। दोपहर करीब 2 बजे शव खेत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गई। वहां डॉक्टरों ने मृत होने की पुष्टि की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार और प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पहुंचे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed