Akhilesh Yadav: 'PM जैसे पाकिस्तान में उतरे वैसे ईरान में उतरते तो युद्ध नहीं होता', महंगाई पर अखिलेश का हमला
अमर उजाला संवाद में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री अगर ईरान के साथ खड़े हो जाते तो आज ईरान-इजराइल युद्ध नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल सोना इकट्ठा करने की वजह से महंगाई बढ़ी है, जबकि 80 करोड़ लोग राशन पर खाना खा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: लखनऊ में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' कार्यक्रम के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर पहुंचे। उन्होंने एक साल तक सोना न खरीदने के पीएम मोदी के बयान पर तीखा हमला बोला।
'देश के पीएम विश्वगुरु हैं'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तेल की महंगाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोना न खरीदने के बयान पर कहा कि यदि भारत के प्रधानमंत्री ईरान के साथ खड़े होते तो युद्ध नहीं होता। अखिलेश ने प्रधानमंत्री मोदी को "विश्वगुरु" बताया। उन्होंने सोने के मुद्दे पर कहा कि 10 साल से सोना इकट्ठा करने के कारण ही आज महंगाई है।
'जैसे पाकिस्तान गए वैसे ईरान में भी उतर जाते'
संवाद में अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री विश्वगुरु हैं। जिस तरह से वो बिना परमिशन के पाकिस्तान में उतर गए थे अगर वो ईरान में उतर गए होते तो मैं यह दावा करता हूं कि ये युद्द नहीं होता।
'अगर पीएम ईरान के साथ खड़े होते तो युद्ध नहीं होता'
आगे कहा कि मैं दावा करता हूं आज भी और ये बात में जिम्मेदारी से कहता हूं। अगर भारत के पीएम ईरान के साथ खड़े हो गए होते तो ये युद्ध नहीं होती। आज नहीं तो कल दुनिया के एक्सपर्ट कहेंगे।
'10 साल सोना इकट्ठा होने से महंगाई हुई'
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि जहां तक सोने की बात है। उन्होंने 10 साल सोना ही तो इकट्ठा किया है। उसकी वजह से ही तो आज देश में महंगाई हुई है। ये महंगाई किसी की वजह से नहीं है। 80 करोड़ लोग तो राशन वाला खाना खाते हैं। तो सोना किसके के लिए कर रहे हैं आप। छोटी दुकानों से कमीशन तो नहीं मिलेगा। तो शोरूम बड़े खुलवा दो। छोटे सुनारों की दुकानें बंद हो जाएंगे। बड़े-बड़े शोरूम खुल जाएंगे तो इकट्ठा कमीशन आ जाएगा।
अखिलेश यादव ने नीट को लेकर कहा कि नीट के एग्जाम को तो लीक एग्जाम लिख देने चाहिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में। क्या वो नीट के छात्र को भूल जाओगे। यूपी में हर साल चार लाख बच्चे नीट की परीक्षा देते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि क्यों मंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए, प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए था। मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए था। हमारे मुख्यमंत्री जी आए क्यों नहीं इस्तीफा देकर गए। क्यों नीट की बात नहीं की उन्होंने।