{"_id":"6a0c35f131a7cbc3210cc20c","slug":"saharanpur-tops-cooperative-wheat-procurement-61-20-lakh-quintals-procured-in-up-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सहकारी गेहूं खरीद में सहारनपुर अव्वल, टॉप थ्री में झांसी-जालौन; यूपी में हुई 61.20 लाख क्विंटल खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सहकारी गेहूं खरीद में सहारनपुर अव्वल, टॉप थ्री में झांसी-जालौन; यूपी में हुई 61.20 लाख क्विंटल खरीद
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 19 May 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में सहकारी गेहूं खरीद में सहारनपुर अव्वल है। वहीं झांसी-जालौन टॉप थ्री में हैं। प्रदेश में 61.20 लाख क्विंटल खरीद हुई। 1,748 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान किया गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
क्रय केंद्र में गेहूं की खरीद। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश की सहकारी समितियों की ओर से पिछले साल की तुलना में खोले गए गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या भले ही कम है लेकिन इसके बावजूद खरीद का प्रदर्शन पिछले साल की अपेक्षा काफी बेहतर है। प्रदेश में सर्वाधिक खरीद करने वाले जिलों में सहारनपुर पहले स्थान पर रहा है। यहां 81 क्रय केंद्रों के जरिए 2.39 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। सबसे कमजोर प्रदर्शन हापुड़ का रहा है। वहां कुल 20,990 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
प्रदेश में कुल 3799 सहकारी क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। सरकार ने 145.50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य तय किया है, जिसके सापेक्ष अब तक 42 प्रतिशत खरीद पूरी हो चुकी है। गेहूं खरीद मामले में झांसी 2.17 लाख क्विंटल खरीद के साथ दूसरे और जालौन 2.03 लाख क्विंटल के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सीतापुर में 1.88 लाख क्विंटल और मथुरा में 1.71 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।
किसानों को 1,582.84 करोड़ रुपये भुगतान देय है, जबकि 1,748.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस अभियान से 1.26 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश स्तर पर सहकारी एजेंसियों ने अब तक 61.20 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की है। 000
विज्ञापन
सहकारी गेहूं खरीद में संत रविदास नगर सबसे पीछे लखनऊ। सहकारी क्षेत्र में गेहूं खरीद अभियान के दौरान कई जिलों में खरीद की रफ्तार बेहद धीमी रही। सबसे कम खरीद संत रविदास नगर में दर्ज की गई, जहां 15 क्रय केंद्रों पर केवल 27,910 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अमरोहा में 27,410 क्विंटल, वाराणसी में 25,080 क्विंटल, मेरठ में 22,910 क्विंटल और हापुड़ में 20,990 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई।
Trending Videos