फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shravasti: Teenage girl abducted in a pickup truck while heading to the fields; gang-raped in an orchard.

Shravasti: खेत गई किशोरी को पिकअप से उठाया, बाग में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 03 Aug 2026 05:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, तुलसीपुर (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, तुलसीपुर (श्रावस्ती) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 03 Aug 2026 05:49 PM IST
सार

किशोरी को जबरन पिकअप में बैठा लिया और सुनसान पड़े ननकऊ मौर्य के बाग में ले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Shravasti: Teenage girl abducted in a pickup truck while heading to the fields; gang-raped in an orchard.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : AI Generated

विस्तार

खेत में गाय भगाने गई किशोरी को तीन युवकों ने पिकअप से अगवा कर लिया और फिर सुनसान बाग में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी रविवार की शाम लगभग सात बजे खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचा रही गाय को भगाने गई थी। इस दौरान पहुंचे थाना क्षेत्र के दरवेश गांव निवासी हंसराज ने अपने दो सहयोगियों के साथ किशोरी को जबरन पिकअप में बैठा लिया और सुनसान पड़े ननकऊ मौर्य के बाग में ले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


बेटी की आपबीती सुन परिजनों के होश उड़ गए और पीड़िता के साथ मां मल्हीपुर थाना पहुंची। मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर हंसराज व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित घटना की सूचना के बाद सीओ भिनगा भरत पासवान भी घटनास्थल पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना सही पाई गई है। किशोरी के मेडिकल परीक्षण में इसकी पुष्टि हो जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed