सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SIT and ED failed to seize assets of dismissed constable Alok In Cough syrup case

कफ सिरप केस: पुलिस अफसरों से नजदीकी आ रही काम! बर्खास्त सिपाही आलोक की संपत्तियां नहीं जब्त कर सकी SIT और ED

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

कोडीनयुक्त कफ सिरप प्रकरण में एसआईटी और ईडी बर्खास्त सिपाही आलोक की संपत्तियां नहीं जब्त कर सकी है। कार्रवाई न होने के पीछे पुलिस अफसरों से नजदीकी की चर्चा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

SIT and ED failed to seize assets of dismissed constable Alok In Cough syrup case
बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी में एसआईटी और ईडी अब तक बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई नहीं कर सकी। अधिकारियों के दावों के बावजूद सुल्तानपुर रोड स्थित आलोक की आलीशान कोठी को जब्त नहीं किया गया। उसके साथी अमित सिंह टाटा की संपत्तियों की जांच में भी कोई खास सफलता नहीं मिली है।

Trending Videos


बता दें, आलोक और अमित के करीबी अमित यादव को एसटीएफ ने शनिवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के बाद एजेंसियों के रडार पर विकास सिंह नरवे, आलोक, अमित सिंह टाटा और अमित यादव आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का करीबी बताया जाता है आलोक

राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एसआईटी के निर्देश पर वाराणसी में शुभम उसके पिता भोला जायसवाल समेत आरोपियों की 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को तो जब्त किया गया लेकिन आलोक पर कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं। आलोक को कुछ पुलिस अधिकारियों का करीबी बताया जाता है। इसी वजह को उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई नहीं होने से जोड़ा जा रहा है।

अमित को रिमांड पर लेगी एसटीएफ

वाराणसी से गिरफ्तार अमित यादव को अब एसटीएफ रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। वह समाजवादी युवजन सभा का प्रदेश सचिव भी रह चुका है। उसके खिलाफ लखनऊ और वाराणसी में चार मुकदमे दर्ज हैं। उस पर शुभम से सांठगांठ कर कफ सिरप की एक लाख से अधिक बोतलों की तस्करी करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed