सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student died from electric shock In Gonda who ran to escape after being chased by bull collided with pole

सांड ने छात्रा को दौड़ाया: बचने के लिए भागी तो बिजली के पोल से टकराई, वहां मौत कर रही थी इंतजार; करंट से मौत

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 12 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा में सांड ने दौड़ाया तो बचने के लिए भागी छात्रा बिजली के पोल से टकरा गई। उसमें उतरे करंट से उसकी मौत हो गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

student died from electric shock In Gonda who ran to escape after being chased by bull collided with pole
छात्रा कामिनी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोंडा में बुधवार दोपहर छात्रा कामिनी (14) को सांड ने दौड़ा लिया। वह बचने के लिए भागी तो बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें करंट उतरा था। करंट की चपेट में आने से ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

Trending Videos


घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के नकहरा गांव की है। मृतका के बड़े भाई राहुल निषाद ने बताया कि कामिनी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। बुधवार दोपहर वह गांव के लाखन की दुकान पर शैंपू लेने गई थी। तभी उसे सांड ने दौड़ा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बचने के लिए भागी तो बिजली के खंभे से टकरा गई। उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। दो भाइयों राहुल और मोहित में कामिनी छोटी थी। राहुल ने बताया कि पिता पंचम की 10 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। कामिनी की मौत से मां गुड़िया व दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि करंट लगने से छात्रा की मौत की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed