{"_id":"6a324a0fecd36d60480986ba","slug":"suna-hai-kya-favors-being-showered-upon-favorites-along-with-frustration-from-quarter-being-vented-elsewhere-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुना है क्या: चहेतों पर बरस रही कृपा की कहानी, साथ ही 'कहीं की खीझ कहीं उतर रही व राहु-केतु का साया' के किस्से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुना है क्या: चहेतों पर बरस रही कृपा की कहानी, साथ ही 'कहीं की खीझ कहीं उतर रही व राहु-केतु का साया' के किस्से
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास...
सुना है क्या/suna hai kya
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में 'चहेते अभियंताओं पर बरस रही कृपा' की कहानी। इसके अलावा 'खीझ कहीं की, उतार कहीं रहे' और 'पूर्व मंत्री पर राहु-केतु का साया' के किस्से भी चर्चा में रहे। आगे पढ़ें, नई कानाफूसी...
विज्ञापन
चहेते अभियंताओं पर बरस रही कृपा
ऊर्जा विभाग में हर स्तर पर मनमानी चल रही है। अभियंता चहेता है तो फिर क्या कहने। पूर्वांचल के खलीलाबाद जोन में कार्यरत चर्चित जूनियर इंजीनियर का 15 दिन पहले मुख्यालय तबादला हुआ। वह अपने अधिशासी अभियंता का कारखास होने से हमेशा सुर्खियों में रहा है। ऐसे में मुख्यालय जाने के बजाय वह अफसरों की परिक्रमा करता रहा। अभी तक उसे रिलीव नहीं किया गया है। ऐसे में पूरे विभाग में इस ताकतवर अभियंता की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन