{"_id":"6a7e25682f633704810251da","slug":"those-surrendering-more-than-10-acres-of-land-will-receive-a-plot-near-the-green-corridor-lucknow-news-c-13-lko1096-1874614-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 एकड़ से अधिक जमीन देने वालों को ग्रीन कॉरिडोर के पास मिलेगा भूखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 एकड़ से अधिक जमीन देने वालों को ग्रीन कॉरिडोर के पास मिलेगा भूखंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एलडीए सुल्तानपुर रोड स्थित वेलनेस सिटी योजना में लैंड पूलिंग से 10 एकड़ से अधिक जमीन देने वालों को ग्रीन कॉरिडोर के पास प्राइम लोकेशन पर भूखंड देगा। एलडीए वीसी ने बृहस्पतिवार को ग्रीन कॉरिडोर के पास की जमीन इसके लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए।
प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर रोड व किसान पथ के बीच 485 हेक्टेयर में वेलनेस सिटी योजना विकसित की जा रही है। इसके लिए ग्राम बक्कास, मलूकपुर ढकवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा तथा मस्तेमऊ की जमीन चिह्नित हैं। वेलनेस सिटी को मेडी सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ विपासना केंद्र व मेडिटेशन सेंटर आदि होंगे। योजना के लिए जमीन पूलिंग से जुटाई जा रही है। अभी तक करीब 200 हेक्टेयर भूमि की लैंडपूलिंग के प्रस्ताव मिल चुके हैं।
योजना के प्रथम चरण में लॉटरी से भूस्वामियों को 125 विकसित भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। अब 18 अगस्त को फिर लॉटरी से 200 भूखंड आवंटित किए जाएंगे। योजना के लिए 10 एकड़ या इससे अधिक जमीन देने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अविकसित भूखंड ग्रीन कॉरिडोर के पास आवंटित किए जाएंगे। इसमें भूखंड के आसपास विकास कार्य एलडीए कराएगा।
विज्ञापन
आकार लेने लगा 6.5 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर
वीसी ने बताया कि वेलनेस सिटी के चार मुख्य मार्गों को निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। शहीद पथ से किसान पथ के बीच 6.5 किमी लंबा व 24 मीटर चौड़ा ग्रीन कॉरिडोर आकार लेने लगा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से महज आधा किमी की दूरी पर प्रस्तावित वेलनेस सिटी में ट्रैफिक के निर्बाध रूप से चलने के लिए योजना में 24 से 60 मीटर तक चौड़ी सड़कें विकसित की जा रही हैं।
सीजी सिटी में तैयार हो रहा कार्निवल 365
सीजी सिटी योजना में अर्बन वेटलैंड के पास बने फुटओवर ब्रिज एरिया में कार्निवल 365 विकसित किया जा रहा है। इसे दो महीने में शुरू करने के निर्देश हैं। यहां 10 फूड कियोस्क, बच्चों के लिए इंडोर एवं आउटडोर गेम्स, झूले आदि होंगे। वेटलैंड में आने वाले प्रवासी पक्षियों की जानकारी देने के लिए इंटरप्रिटेशन सेंटर विकसित किया जा रहा है। सीजी सिटी में लगभग 40 करोड़ रुपये से 1500 मीटर लंबा नाला बनाया जा रहा है। इससे सीजी सिटी व आसपास विकसित 10 से अधिक निजी टाउनशिप के बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था बेहतर होगी।