{"_id":"62a74e4c1756f23acb347be4","slug":"union-minister-ajay-mishra-teni-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री टेनी का आरोप: राहुल-सोनिया ने 50 लाख में खरीदी 2000 करोड़ की संपत्ति, आतंकी का समर्थन कर चुके अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री टेनी का आरोप: राहुल-सोनिया ने 50 लाख में खरीदी 2000 करोड़ की संपत्ति, आतंकी का समर्थन कर चुके अखिलेश
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया और अब पूछताछ से डर रहे हैं।

केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी।
- फोटो : amar ujala

Trending Videos
विस्तार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि कांग्रेस ने बीते 65 वर्ष में जमकर भ्रष्टाचार किया। देश को कमजोर करने का काम किया। राहुल गांधी व सोनिया गांधी कोर्ट से जमानत पर हैं। उन्होंने 2000 करोड़ की संपत्ति को 50 लाख में खरीद लिया और अब पूछताछ सामना करने से डर रहे हैं। टेनी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
Trending Videos
उन्होंने कहा कि कानपुर, प्रयागराज, सहारनपुर आदि जगहों पर हुई पत्थरबाजी की घटना खेदजनक है। इस घटना में किसी को भी टारगेट कर कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्थरबाजी कर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ ही कार्रवाई हो रही है। पत्थरबाजों पर हो रही कार्रवाई पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्या ट्वीट किया इस बारे में अभी जानकारी नहीं है, लेकिन अखिलेश यादव इससे पहले भी एक आतंकवादी को संरक्षण देने का प्रयास कर चुके हैं। उस आतंकवादी को बाद में न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी को यह ध्यान रखना होगा अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई होगी। फिर वह किसी भी जाति-धर्म का क्यों न हो। उक्त बातें बीते दिनों कानपुर, प्रयागराज आदि शहरों में जुमे की नमाज के बाद हुई घटना पर मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहीं।
प्रयागराज में पेट्रोल पंप पर हुई कार्रवाई के बाद योगी आदित्यनाथ पर एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैशी द्वारा की गई टिप्पणी पर उन्होंने ओवैशी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि औवैशी क्या हैं? अब ओवैशी तय करेंगे कि सरकार क्या करेगी और कोर्ट क्या करेगा। वह एक सांसद हैं, उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है, अपनी बात कहें। कोर्ट में उन्होंने याचिका दायर की है, न्यायालय के फैसले का इंतजार करें।
मीडिया कर्मियों से रूबरू होने के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री गरीब कल्याण कार्यक्रम स्थल बक्शीपुरा मोहल्ला स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मोदी सरकार की ये उपलब्धियां गिनाईं
केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित गरीब कल्याण कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अजय मिश्र टेनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की ही देन है कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। उनके प्रयासों की देन है कि वैश्विक बैठकों में आज भारत अमेरिका, ब्रिटेन आदि देशों के प्रतिनिधियों से आगे चलता है।
मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण का वादा किया था। जिसे मात्र आठ वर्षों में काफी हद तक पूरा कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही देश भर में 10 करोड़ से अधिक लोगों को शौचालय, नौ करोड़ से अधिक को रसोई गैस, तीन करोड़ से अधिक को आवास, लाखों किलोमीटर की सड़कें आदि बनवाईं हैं लेकिन फिर भी अभी लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि पूर्ववर्ती सरकारों ने 67 सालों में क्या किया है।
लोगों ने 2019 में फिर से मोदी जी पर विश्वास दिखाया और उन्होंने विश्वास पर खरे उतरते हुए अनुच्छेद-370, 35-ए, तीन तलाक कानून खत्म करने का कार्य किया। कोरोना काल के दौरान उन्होंने 190 करोड़ वैक्सीन की डोज लगवाई साथ ही 20 करोड़ वैक्सीन बाहरी देशों को भेजी।
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्होंने न केवल भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला बल्कि अन्य देशों के छात्रों को भी सकुशल बाहर निकाला। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के प्यार द्वारा पूरा किया जाएगा।