{"_id":"5f8e98fe099b6e1ff566473c","slug":"union-minister-smriti-irani-attacked-gandhi-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गांधी परिवार पर हमला, वकीलों ने शिकायत पत्र सौंपकर लगाया ये आरोप...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का गांधी परिवार पर हमला, वकीलों ने शिकायत पत्र सौंपकर लगाया ये आरोप...
Tue, 20 Oct 2020 03:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Oct 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
माथा टेकतीं व लोगों से मुलाकात करतीं मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री व अमेठी के सांसद स्मृति ईरानी आज रायबरेली और अमेठी के दौरे पर हैं। सलोन विधानसभा में समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि देश भर में चली आ रही एक राजनैतिक पार्टी के मुखिया का परिवार अमेठी-रायबरेली में अपनी राजनीति करता था। लेकिन अमेठी-रायबरेली विशेष कर सलोन विधानसभा में आज 12 आंगनबाड़ियों का बनना निश्चित रुप से इस बात का संकेत है़ कि वर्षो से विकास कार्य जो लंबित थे उनको पूरा करना प्रगतिशील सरकार का योगदान है।
लोगों से मुलाकात करतीं स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जनता ने इसी परिवर्तन के लिए भाजपा को वोट दिया था, और मुझे इस बात का संतोष है कि जनता की उम्मीदों पर हम कार्य के बल पर खरे उतरे हैं। स्मृति ईरानी लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली के सलोन क्षेत्र में पहुंची। वह सलोन विधानसभा में हुए विकास कार्यों को लेकर चल रही बैठक में शामिल हुई। बैठक में रायबरेली के जिला अधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सलोन विधायक दल बहादुर कोरी भी मौजूद रहे।
पूजा करतीं स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
सलोन विधानसभा क्षेत्र अमेठी संसदीय क्षेत्र में आता है, जिसके चलते अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी सलोन तहसील परिसर में स्थित सभागार में सभी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। वहीं सलोन तहसील सभागार परिसर स्थित हनुमान मंदिर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से मुलाकात करतीं मंत्री स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
सलोन से आते वक्त सैंठा गांव में लोगों से मंत्री स्मृति ईरानी ने मुलाकात की। इसके बाद वह अमेठी के लिए निकली, जहां अमेठी जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगी और शाम को वापस दिल्ली निकल जाएंगी।
विज्ञापन
वकीलों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को शिकायती पत्र देने के बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों की कार्यशैली को लेकर प्रदर्शन किया और मीडिया के सामने भड़ास निकाली।