सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 90-year-old woman climbs 50 stairs to reach the elevator; Mayor reprimands officials

UP: 50 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं 90 वर्ष की वृद्धा, लिफ्ट पर लिखा- 'टेक्निकल खराबी'; मेयर ने अफसरों को फटकारा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 07 Mar 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में लिफ्ट खराब होने से 90 वर्षीय वृद्धा विशुना को 50 सीढ़ियां चढ़कर समाधान दिवस में पहुंचना पड़ा। उन्होंने गृहकर राहत की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलने पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को फटकार लगाई और समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए।

UP: 90-year-old woman climbs 50 stairs to reach the elevator; Mayor reprimands officials
बदहाल व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में तालकटोरा के दरियाबाद निवासी 90 वर्ष की विशुना शुक्रवार सुबह नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं। उनके एक कमरे के घर का तीन वर्ष से 972 रुपये का टैक्स नहीं जमा था। गृहकर से राहत की उम्मीद में पहुंचीं विशुना का दर्द मुख्यालय की खराब लिफ्ट ने बढ़ा दिया। जैसे-तैसे करके वह करीब 50 सीढ़ियां चढ़कर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। उन्होंने अव्यवस्था के बारे में महापौर को बताया तो उन्होंने अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि आप लोगों की मानवता खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

Trending Videos


संपूर्ण समाधान दिवस पर लोग सीवर, सफाई, टैक्स सहित अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लिफ्ट खराब होने से सभी को सीढ़ियां चढ़कर दूसरी मंजिल पर आयोजित समाधान दिवस तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विशुना ने महापौर सुषमा खर्कवाल को बताया कि उनके परिवार में और कोई नहीं है। इस कारण उन्हें अकेले ही दौड़-भाग करनी पड़ती है। यह भी बताया कि उनके पास टैक्स जमा करने के पैसे भी नहीं हैं। उन्हें समस्या के निस्तारण का आश्वासन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: 90-year-old woman climbs 50 stairs to reach the elevator; Mayor reprimands officials
बुजुर्ग सीढ़ी चढ़ने को लेकर मजबूर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कुर्सी पर बिठाकर नीचे ले गए

सीढ़ियां चढ़ने में वजीरगंज की रामदुलारी की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने महापौर को बताया कि हाउस टैक्स ठीक करवाने के लिए पहुंची थीं, लेकिन यहां सीढ़ी चढ़ने में उनकी हालत बिगड़ गई। उनका 15 हजार रुपये गृहकर आया था। वापसी में सुरक्षाकर्मियों ने कुर्सी पर बिठाकर रामदुलारी को नीचे पहुंचाया। उन्हें भी समस्या के निस्तारण का आश्वासन मिला।

गिनीज बुक में दर्ज होगा मामला

स्टेशन रोड निवासी अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि उनकी दुकान वर्ष 2003 से 2013 और 2021 से 2025 तक बंद थी। इस दौरान हाउस टैक्स माफ किया गया था, लेकिन जब दुकान खुली तो डेढ़ लाख रुपये टैक्स लगा दिया गया। हृदयरोगी अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण की 12 फाइलें बन चुकी हैं। इनमें से एक खो भी गई। नगर निगम को इसकी एफआईआर करानी चाहिए। आरोप लगाया कि उनके पिता के जाली दस्तखत भी कर दिए गए। अशोक कुमार ने भी लिफ्ट न चलने की शिकायत की।

 

 

UP: 90-year-old woman climbs 50 stairs to reach the elevator; Mayor reprimands officials
सीढ़ी से उतरते लोग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लागू होगा मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम

संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण अब मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम से होगा। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि इसमें शिकायतकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर और संबंधित विभाग के नाम दर्ज होंगे। संबंधित विभाग के पास शिकायतें जाएंगी, जिसकी ऑनलाइन निगरानी होगी। समस्या के निस्तारण की स्थिति मेयर व नगर आयुक्त ट्रैक कर सकेंगे।

अपर नगर आयुक्त बोले- लिफ्ट जल्द सही कराई जाएगी

अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण लिफ्ट काम नहीं कर रही थी। संबंधित कंपनी से जानकारी ली जाएगी। लिफ्ट दो हफ्तों से इसलिए नहीं बन सकी, क्योंकि मेंटेनेंस के लिए आए रेट को लेकर दिक्कतें थीं। नगर आयुक्त का निर्देश मिला है, लिफ्ट जल्द सही कराई जाएगी।

220 शिकायतें मिलीं

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें आईं। इनमें गृहकर से जुड़ीं 140 आपत्तियां, जलकल से संबंधित 22 शिकायतें दर्ज की गईं। 58 शिकायतें सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क व गली मरम्मत, सीवर व ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण एवं जलापूर्ति से संबंधित प्राप्त हुईं। इनकी भी सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed