फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After Delhi, MP Chandrashekhar will now sit on a protest in Lucknow on Saturday; workers from across the s

UP: दिल्ली के बाद अब लखनऊ में शनिवार को धरने पर बैठेंगे सांसद चंद्रशेखर, पूरे प्रदेश से आ सकते हैं कार्यकर्ता

Fri, 24 Jul 2026 06:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 06:13 PM IST
सार

MP Chandrashekhar on strike: चंद्रशेखर ने अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और जिला स्तर पर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है।

विज्ञापन
UP: After Delhi, MP Chandrashekhar will now sit on a protest in Lucknow on Saturday; workers from across the s
सांसद चन्द्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर शनिवार को राजधानी लखनऊ में धरना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया है। देर रात सोशल मीडिया पर जारी संदेश में चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि लखनऊ में केवल वही पदाधिकारी और कार्यकर्ता आएं, जिन्हें संगठन की ओर से बुलाया गया है। बाकी सभी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में आंदोलन करें।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम ऐसे समय हो रहा है, जब चंद्रशेखर लगातार शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में वह संसद परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के निकट धरने पर बैठ गए थे। बारिश के बीच छाता लेकर धरने पर बैठे चंद्रशेखर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्रों की आवाज के समर्थन का प्रतीक बताया था।
विज्ञापन


लखनऊ का प्रस्तावित धरना उसी आंदोलन की अगली कड़ी माना जा रहा है। पार्टी की रणनीति केवल राजधानी तक सीमित रहने की नहीं है, बल्कि एक साथ सभी जिलों में धरना और ज्ञापन देकर सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने की है। इससे पार्टी अपने संगठनात्मक नेटवर्क को भी सक्रिय करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने और जिला स्तर पर शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है। पिछले कुछ महीनों में आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने जनाधार के विस्तार के लिए लगातार आंदोलनात्मक राजनीति का सहारा लिया है। मई में पार्टी ने ‘व्यवस्था परिवर्तन दिवस’ और विधानसभा स्तर तक ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ चलाने की घोषणा भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed