{"_id":"6a6364d2293598ef8c07b48f","slug":"video-video-amara-ujal-ka-khabra-ka-asara-karasa-rada-para-hataga-bjal-tara-ka-makaugdhajal-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमर उजाला की खबर का असर, कुर्सी रोड पर हटेगा बिजली तारों का मकड़जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमर उजाला की खबर का असर, कुर्सी रोड पर हटेगा बिजली तारों का मकड़जाल
कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने घरों और दुकानों के ऊपर फैले बिजली के तारों के मकड़जाल को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया है। शुक्रवार को 11 केवी एलटी (जीएसआई) जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने मौके का निरीक्षण कर जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों को बताया कि क्षेत्र में एबीसी (एरियल बंच्ड) केबल लाइन बिछाई जाएगी, जिससे खुले बिजली तारों का जाल समाप्त होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बिजली पोल भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने परिसरों में आर्म्ड केबल लगवाने का अनुरोध किया। उनका कहना था कि आर्म्ड केबल लगने के बाद विभाग की ओर से निशुल्क नया बिजली मीटर भी लगाया जाएगा, जिससे विद्युत व्यवस्था अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी।
गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व पार्षद प्रत्याशी शैलेंद्र लोधी ने 11 केवी एलटी (जीएसआई) जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी लंबे समय से घरों और दुकानों के ऊपर लटक रहे बिजली के तारों को हटाने की मांग उठाई थी। क्षेत्रवासियों ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।