सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.

UP Big News: संत प्रेमानंद की शरण में विराट-अनुष्का, भाजपा ने अखिलेश को कहा 'टोटी चोर'; किसानों को बड़ी राहत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
विराट-अनुष्का और संत प्रेमानंद - फोटो : Youtube screengrab

अक्षय तृतीया पर क्या करें? संत प्रेमानंद महाराज ने ये कहा; विराट और अनुष्का ने भी लिया आशीर्वाद

विश्व प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक बार फिर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री  अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने महाराज से मुलाकात कर विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया।

मुलाकात के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने भक्ति, साधना और जीवन के कर्तव्य मार्ग पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से आने वाले पावन पर्व अक्षय तृतीया का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन व्यक्ति को अपने आचरण और विचारों को पवित्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

किसानों को सीएम योगी ने दी बड़ी राहत, बिना फार्मर रजिस्ट्री सरकारी क्रय केंद्रों में बेच सकेंगे गेहूं

उत्तर प्रदेश में किसानों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है। अब सभी किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं बेच सकेंगे। किसानों को हो रही असुविधा के दृष्टिगत यह फ़ैसला लिया गया है। सभी जिलाधिकारियों को इसे तत्काल लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा ने अखिलेश को कहा- टोटी चोर, सपा अध्यक्ष ने बताया गद्दार

लोकसभा में परिसीमन बिल गिरने के बाद भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक विवाद चरम पर पहुंच गया है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का फोटो लगाते हुए उन्हें वांटेड बताया। साथ ही कहा कि आखिरी बार उन्हें टोटी चुराते हुए देखा गया था। इस पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा के नेताओं को गद्दार करार दिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

पिता ने नाबालिग बेटी की हत्या, पहचान छुपाने के लिए एसिड से जला दिया था चेहरा

लखनऊ की चिनहट पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा कर दिया है। लड़की की हत्या उसके पिता ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी और उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा एसिड से जला दिया था।

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के अनुसार, पिता विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की गला घोंटकर हत्या की थी। वह बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान था जिसके चलते हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
कंधई में तीन भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

तालाब में डूबकर तीन सगे भाई बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं निकले। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
kanpur double murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कसाई बाप, नशीली दवा देकर काटा बच्चियों का गला

कानपुर में जुड़वां बेटियों की हत्या के मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। कातिल बाप ने जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि के गले चापड़ से काटने से पहले उन्हें नशीली दवा दी थी। इसके चलते वह बचने के लिए संघर्ष तक नहीं कर पाई। 

पैनल और वीडियोग्राफी में किए गए पोस्टमार्टम में इस बात की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। डॉक्टरों के अनुसार, यही कारण है कि बच्चियों को बचने का मौका तक नहीं मिला। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि पहली बार किसी केस में हाथ कांप गए। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: BJP calls Akhilesh a 'Tap Thief'; Three Siblings Drown; Atiq's 50 Bighas of Land in the Capital.
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : संवाद

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मौलाना रजवी, कहा- ज्ञानवापी मस्जिद है और कयामत तक रहेगी

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मौलाना रजवी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद है और इसे कलंक कहना सरासर गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्जिद के नाम पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता और कयामत तक उस पर भगवा झंडा नहीं लहराया जा सकता। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed