{"_id":"692b22a91e40bd5db9013308","slug":"up-cold-will-increase-in-these-districts-from-tomorrow-mercury-will-drop-by-2-to-4-degrees-in-two-days-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: सोमवार से पूरे यूपी में बढ़ेगी ठंड... इन हिस्सों में तेजी से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: सोमवार से पूरे यूपी में बढ़ेगी ठंड... इन हिस्सों में तेजी से बदलेगा मौसम
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Nov 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में अब तेजी से मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। वहीं, शनिवार को 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में फिर मौसम में बदलाव की आहट है। रविवार से प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी। इससे अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। हालांकि, रविवार को पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिन के तापमान में बढ़त की संभावना जताई गई है। सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड में बढ़ेगी।
Trending Videos
प्रदेश में शनिवार को 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। इटावा में रात का पारा 8 डिग्री और बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'चुनाव आयोग के हाथ खून से रंगे हैं': अखिलेश यादव बोले- ऐसा बंगाल के लोग कह रहे, SIR के लिए जल्दी क्यों?
ये भी पढ़ें - एसटीएफ के बर्खास्त सिपाही की फर्म से भी हुई थी नशीले कफ सिरप की सप्लाई, जांच में चौंकाने वाले खुलासे
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। इससे ठंड बढ़ेगी। सोमवार को सुबह तराई समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह शाम हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं।
