फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Constables assaulted and pelted with stones in the capital; case registered against 13 individuals, includ

UP: राजधानी में सिपाहियों से मारपीट-पथराव, तीन नामजद समेत 13 पर मुकदमा; वीडियो वायरल

Fri, 24 Jul 2026 06:04 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 24 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे दो सिपाहियों के साथ दुकान पर अधिक पैसे मांगने के विवाद में मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने तीन नामजद समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
UP: Constables assaulted and pelted with stones in the capital; case registered against 13 individuals, includ
पुलिस से मारपीट का मामला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे दो सिपाहियों के साथ मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन नामजद और आठ से दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट और पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि बीकेटी थाने में तैनात सिपाही अंकित सिंह अपने साथी सिपाही अंकित कुमार के साथ गुरुवार रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद भैंसामऊ क्रॉसिंग स्थित एक कन्फेक्शनरी की दुकान पर सामान खरीदने गए थे। आरोप है कि दुकानदार द्वारा सामान के निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे मांगे गए, जिसका सिपाही अंकित सिंह ने विरोध किया।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दुकानदार के साथ मौजूद एक युवक ने सिपाही अंकित कुमार को थप्पड़ मार दिया। विरोध करने पर दुकानदार ने अपने आठ-दस साथियों को बुला लिया, जिन्होंने दोनों सिपाहियों के साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर ईंट-पत्थर भी चलाए गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तीन नामजद और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed