सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy Rains Bring Relief to the State; the 'Naupta' Heat Spell Vanishes; Alert Issued for Gusty Winds Up t

UP: प्रदेश में राहत वाली भीषण बारिश, नौपता हुआ छूमंतर, आज इन जिलों में 100 किमी रफ्तार वाली आंधी का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 29 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कई जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कई जिलों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

UP: Heavy Rains Bring Relief to the State; the 'Naupta' Heat Spell Vanishes; Alert Issued for Gusty Winds Up t
आंधी-बारिश का आसार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया। राजधानी लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। तराई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी यूपी व अन्य कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई।



बाराबंकी, सीतापुर, कानपुर, हरदोई, मुरादाबाद, बरेली समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में पेड़ और होर्डिंग्स भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीतापुर, बदायूं और झांसी में ओले गिरे, जबकि संभल, बिजनौर, चित्रकूट, आगरा, गाजियाबाद और मथुरा में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। मेरठ में शुक्रवार को भी काले बादल छाए रहे, वहीं शाहजहांपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 29 और 30 मई के लिए प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।  विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वानुमान है कि बारिश और तेज हवाओं का दौर 31 मई तक जारी रह सकता है।

24 घंटे में प्रदेश में हुई बारिश

पूर्वी यूपी में सबसे ज्यादा बारिश वाले 5 जिले 

सिटी  बारिश प्रतिशत (मिमी)
मिर्जापुर 100
अयोध्या 90
प्रयागराज 61
उन्नाव 59
सिद्धार्थनगर 51

 

 

पश्चिमी यूपी में सबसे ज्यादा बारिश वाले 5 जिले

सिटी बारिश प्रतिशत(MM)
सहारनपुर 32
हाथरस 30
बिजनौर 20
हमीरपुर 20
जालौन 20


 

इन जिलों में आंधी का रेड अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर,भदोही, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed