{"_id":"6a0ed9ab1b8e5610140c0857","slug":"up-leave-for-power-department-employees-in-19-districts-cancelled-until-july-31-order-issued-to-recall-staff-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 19 जिलों में बिजली कर्मियों के 31 जुलाई तक अवकाश निरस्त, कर्मचारी- अधिकारियों को वापस बुलाने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 19 जिलों में बिजली कर्मियों के 31 जुलाई तक अवकाश निरस्त, कर्मचारी- अधिकारियों को वापस बुलाने का आदेश
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 21 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने 19 जिलों में बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां 31 जुलाई तक रद्द कर दी हैं। अवकाश पर गए कर्मियों को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्बाध बिजली आपूर्ति और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों के बिजली कर्मियों के 31 जुलाई तक अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही, जो कर्मचारी और अधिकारी अवकाश पर गए उनको तत्काल बुलाने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Trending Videos
निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने और उसकी निगरानी करने के लिए 21 मई को इस संबंध में सरकुलर जारी कर लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव ,हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत के मुख्य अभियंताओं को आदेश पर अमल करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडी ने कहा कि किसी कारण से उपखंड अधिकारी स्तर के कर्मचारी व अभियंता को अवकाश की आवश्यकता है, तो उसका प्रार्थना पत्र अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता से होते हुए उनके पास जाएगा। एमडी की अनुमति से ही कर्मचारी व अभियंता को अवकाश दिया जाएगा।