सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anandiben Patel stated uniform system should be implemented for students in universities and colleges

UP: आनंदीबेन पटेल बोलीं- विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए लागू हो यूनिफॉर्म व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बलिया विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक में कहा कि छात्राओं को ऐसी दिशा दें, जिससे असामाजिक तत्वों के प्रभाव से दूर रहें। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Anandiben Patel stated uniform system should be implemented for students in universities and colleges
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजकीय व वित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म व्यवस्था लागू की जाए। ताकि, उनके बीच बेहतर अनुशासन रहे। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि कोई भी शिक्षक ऐसा कार्य न करें, जिससे गुरु की गरिमा व महिमा को ठेस पहुंचे। निर्देशित किया कि शिक्षक समय से कक्षाओं में जाएं। विद्यार्थियों की नियमित व समयबद्ध उपस्थिति भी सुनिश्चित करें।



राज्यपाल बुधवार को जनभवन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से संबद्ध राजकीय व वित्तपोषित महाविद्यालयों की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने महिला महाविद्यालयों के छात्रावासों की स्थिति सुधारने और छात्राओं के संरक्षण व सकारात्मक मार्गदर्शन पर विशेष बल दिया। कहा कि छात्राओं को सही दिशा दी जाए। ताकि, वे असामाजिक तत्वों के प्रभाव से दूर रहकर सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन जी सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में ऐसी समिति गठन के निर्देश दिए, जहां छात्राएं व छात्र अपनी समस्याएं खुलकर रख सकें। उनका त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने छात्राओं को रोजगारपरक व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न वोकेशनल कोर्स शुरू करने पर बल दिया। छात्राओं के लिए विशेष रूप से ब्यूटीशियन, मेहंदी, जीएसटी, अकाउंटेंसी तथा मिलेट आधारित व्यंजन निर्माण जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राएं स्वरोजगार एवं रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बन सकें।
विज्ञापन
Trending Videos


समीक्षा में महाविद्यालयों में पाई गई कमियों पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन, विभागीय अधिकारियों व कुलपति को निर्देश दिया कि सभी महाविद्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा कमियों को तत्काल दूर किया जाए। कृषि विषय संचालित करने वाले महाविद्यालयों को निर्देश दिया कि ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दे। बैठक में विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज एल जानी, कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed