सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: MBA Admissions at LU to Now Be Based on CAT Scores; BBA-LLB and BHMCCT Courses to Be Introduced.

UP: लविवि में अब कैट से होगा एमबीए में दाखिला, बीबीए-एलएलबी और बीएचएमसीटी कोर्स की होगी शुरुआत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 18 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026–27 से एमबीए में प्रवेश अब कैट स्कोर के आधार पर होगा। साथ ही बीबीए-एलएलबी का एकीकृत कोर्स और होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। 

UP: MBA Admissions at LU to Now Be Based on CAT Scores; BBA-LLB and BHMCCT Courses to Be Introduced.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब एमबीए में दाखिले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के स्कोर से होंगे। अभी तक विवि खुद परीक्षा करवाकर प्रवेश लेता था। विवि में बीबीए-एलएलबी का एकीकृत कोर्स शुरू किया जाएगा। कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक में ये निर्णय लिए गए।

Trending Videos


प्रो. जेपी सैनी ने एमबीए और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में माइनर डिग्री शुरू करने के निर्देश दिए। इससे विद्यार्थी मुख्य विषय के साथ अन्य क्षेत्रों का ज्ञान भी ले सकेंगे। बैठक में अहम शैक्षणिक और प्रशासनिक निर्णय लिए गए, जो सत्र 2026–27 से लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि लविवि के द्वितीय परिसर स्थित आईएमएस में संचालित एमबीए मानव संसाधन, वित्त एवं नियंत्रण, बिजनेस एनालिटिक्स, मार्केटिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार कार्यक्रमों के लिए दाखिले अब कैट स्कोर से होंगे। विधि संकाय को सत्र 2026-27 से 120 सीटों का बीबीए एलएलबी का एकीकृत कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए गए।

आईएचसीएल की उपाध्यक्ष (ब्रांड्स, मार्केटिंग और डेटा) वीतिका विक्रांत देवरास और आईआईएम इंदौर के प्रो. पीके सिंह बैठक से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। संकायाध्यक्ष प्रो. अरविंद मोहन, आईएमएस की निदेशिका प्रो. विनीता काचर, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

ये अहम निर्णय भी लिए गए

पर्यटन विभाग के विस्तार के तहत बैचलर्स इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी) पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसमें 60 सीटें होंगी। गिरिलाल गुप्ता भवन स्थित सभी पुस्तकालयों को एकीकृत कर छात्रों को बेहतर अध्ययन सुविधा दी जाएगी। द्वितीय परिसर में मैनेजमेंट, विधि, फार्मेसी और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए समर्पित प्लेसमेंट सेल बनाई जाएगी। प्लेसमेंट प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण अधिकारी का कार्यालय इंजीनियरिंग संकाय में स्थानांतरित किया जाएगा।

देश में अपने तरीके का यह अनूठा कोर्स साबित होगा

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि प्रबंधन और इंजिनियरिंग में हम माइनर डिग्री की शुरूआत कर रहे हैं। देश में अपने तरीके का यह अनूठा कोर्स साबित होगा। इसका मकसद है कि लविवि से छात्र वैश्विक स्तर पर सक्षम और दक्ष होकर निकलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed