यूपी: आज पूरी ताकत के साथ दिखेगा मानसून, इन 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; यहां होगा वज्रपात
Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के कई जिलों में बारिश सुबह से हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सावन की शुरुआत अच्छी बारिश के साथ हुई है। सोमवार को प्रदेश के तराई, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। सोमवार को सीतापुर में सर्वाधिक 80.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं प्रयागराज में 63 मिमी, कानपुर में 62.9 मिमी, मिर्जापुर में 56 मिमी, सहारनपुर में 42 मिमी बारिश हुई। इसी तरह प्रदेश के दोनों संभागों के ज्यादातर इलाकों में बारिश देखने को मिली।
बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई। माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में बादलों की सक्रियता और बढ़ेगी साथ ही बारिश का जोर भी बढ़ेगा।मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी संभाग के 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 56 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार से छह अगस्त के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में है भारी बारिश का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।
यहां है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।