सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No Fuel Without PUCC from October 1, 2026; Goal Set to Reduce Pollution in NCR by 35% — Read the New Order

UP: एक अक्तूबर-2026 से बिना PUCC नहीं मिलेगा ईंधन, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य; पढ़ें नया आदेश

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 03 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में 1 अक्तूबर 2026 से बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। सरकार ने प्रदूषण 30 से 35 प्रतिशत तक घटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर कैमरे लगाए जाएंगे, पुराने वाहनों को हटाया जाएगा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा दिया जाएगा।

UP: No Fuel Without PUCC from October 1, 2026; Goal Set to Reduce Pollution in NCR by 35% — Read the New Order
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के जिलों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बुधवार को बताया कि अक्तूबर 2026 से NCR के आठ जिलों में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए क्षेत्र के 1,041 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे।



मुख्य सचिव ने वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के दौरान NCR क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर को 30 से 35 प्रतिशत तक कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, औद्योगिक प्रदूषण, सड़क की धूल, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन, हरित क्षेत्र विस्तार तथा पराली प्रबंधन से जुड़े उपायों की समीक्षा की गई। सरकार ‘नो PUCC, नो फ्यूल’ नीति के साथ-साथ पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना पर भी काम कर रही है। ‘नया सफर’ योजना के तहत BS-VI, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos


सरकारी आंकड़ों के अनुसार, NCR के जिलों में करीब 26.19 लाख जीवन-अवधि पूरी कर चुके वाहनों की पहचान की गई है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 37,156 वाहनों को कबाड़ में बदला गया, जबकि 460 वाहनों को जब्त किया गया। स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ में 975 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में इन शहरों में 100 ई-बसें संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed