सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri

UP Big News: बेटे ने की मां-बाप और बहन की हत्या, सुहागरात के बाद दुल्हन की मौत; आईआईटियन बाबा का कलयुगी कांड

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 03 Jun 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri
प्रयागराज के साउथ मलाका में हुए सामूहिक हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

Prayagraj Murder Case: जिस बेटे को शरीफ मानते थे, उसी ने माता-पिता और बहन का किया कत्ल

शहर के साउथ मलाका में हुए कारोबारी, उनकी  पत्नी, बेटी और बेटे के सामूहिक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या को अंजाम कारोबारी के बेटे ने ही दिया था, जो बाद में खुद भी बंटवारे के विवाद दोस्त के हाथों मारा गया।



पुलिस के अनुसार, कारोबारी के बेटे अभिषेक ने ही अपने एक दोस्त की मदद से अपने माता-पिता, बहन की हत्या कर दी। इसके बाद घर में रखे सारे जेवरात लूट लिए। बंटवारे को लेकर विवाद होने के बाद दोस्त ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri
lawyer advocate and court - फोटो : adobestock

ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को चुनौती मामले में हाईकोर्ट सख्त, मांगी पंचायत चुनाव की तिथि

प्रदेश की ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें इनमें प्रशासक नियुक्त करने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा कि प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव कब कराएंगे। 

चुनाव की तिथि भी अगली सुनवाई पर बताने को कहा है। अदालत ने राज्य सरकार को भी पंचायत चुनाव के मद्देनजर गठित समर्थित अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट भी अगली सुनवाई पर 10 जुलाई को पेश करने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri
prayagraj suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दुल्हन की मौत, तीन दिन पहले लव मैरिज, सुहागरात के बाद ऐसा हाल में मिली लाश

प्रयागराज के नैनी में 29 मई को प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता का शव मंगलवार को कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर नैनी पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को जानकारी दी है।

नैनी के काजीपुर मोहल्ला निवासी गणेश केसरवानी पुत्र श्याम सुंदर केसरवानी नैनी में ही प्राइवेट जॉब करते हैं। उनकी शादी बीते 29 मई को चंदौली के मुगलसराय के डीह बिलारी गांव निवासी अशोक बिंद की बेटी संजना बिंद के साथ हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri
मथुरा का 'आईआईटियन बाबा' गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

आईआईटियन बाबा, कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण

आश्रम वेब सीरीज के बाबा निराला की तरह काले कारनामे करने वाला आईआईटियन बाबा को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाबा की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे साफ हो गया है कि राधाकुंड में यह खेल लंबे समय से चल रहा था। दो दर्जन से अधिक युवक व युवतियां बाबा का महिमामंडन करती थीं, लेकिन अब वह भी मुखर होकर सामने आने लगी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

एक अक्टूबर-2026 से बिना PUCC नहीं मिलेगा ईंधन

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के जिलों में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने बुधवार को बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से NCR के आठ जिलों में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए क्षेत्र के 1,041 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Son Murders Parents and Sister; Bride Dies After Wedding Night; IITian 'Baba' Commits Heinous Cri
25 साल में एक लुटेरा शूटिंग कोच - फोटो : अमर उजाला

25 साल में लुटेरे से बना शूटिंग कोच, एआई की मदद से चालान ने पहुंचाया जेल

आगरा में युवती के अपहरण और लूट के मामलों में नामजद आरोपी 25 साल से पुलिस से छिपकर रह रहा था। पुलिस ने एआई से उसकी फोटो बनाकर मिलान कराया। दिल्ली में हुए कार के चालान से उसका फोटो मैच हो गया।

छह माह तक रेकी करने के बाद पुलिस आखिरकार 50 हजार के इनामी आरोपी सैमुअल तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। वेस्ट अर्जुन नगर निवासी सैमुअल के दो साथी इसी लूटकांड में न्यायालय से सजा पा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed