सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   airline instructed

Lucknow News: एयरलाइन सुनिश्चित करे हज यात्रियों के सामान की सुरक्षा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
airline instructed
एयरलाइन सुनिश्चित करे हज यात्रियों के सामान की सुरक्षा
विज्ञापन

Trending Videos
अमाैसी एयरपोर्ट पर हज यात्रियों का हुआ स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। हज यात्रा से लाैट रहे यात्रियों के सामान की सुरक्षा एयरलाइन सुनिश्चित करेगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से फ्लाइनास एयरलाइन को निर्देशित किया गया है। गत दिवस जिन यात्रियों का सामान फ्लाइट से नहीं पहुंच सका था, वह बुधवार को दूसरी उड़ान से एयरपोर्ट पहुंचा।
लगेज यात्रियों को साैंपा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं। राहत के लिए पानी के कूलर और हवा के कूलर भी लगाए गए। यात्रियों और उनके परिजनों के लिए कम कीमत पर खाने-पीने की दुकानें भी लगाई गईं। हज यात्रियों के आगमन और प्रस्थान को सुगम बनाने के लिए क्यू मैनेजर तैनात किए गए। इससे भीड़ को व्यवस्थित किया जा सका। यात्रियों ने एयरपोर्ट की इन व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके अतिरिक्त गत दिवस हज से लाैटे कुछ यात्रियों के सामान को लेकर समस्याएं सामने आई थीं। उनका सामान उड़ान के साथ नहीं पहुंच सका था, जिस पर यात्रियों ने चोरी का आरोप लगाया था। इस मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने फ्लाइनास को निर्देश दिए हैं। उनसे भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है। विमानन कंपनी ने बताया कि जो सामान उड़ान से नहीं आ पाया, उसे दूसरी उड़ान से मंगवाया गया। 

एयरलाइन सुनिश्चित करे हज यात्रियों के सामान की सुरक्षा

एयरलाइन सुनिश्चित करे हज यात्रियों के सामान की सुरक्षा

एयरलाइन सुनिश्चित करे हज यात्रियों के सामान की सुरक्षा

एयरलाइन सुनिश्चित करे हज यात्रियों के सामान की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed