{"_id":"6a200d737ef052b3120f4b9b","slug":"video-video-da-aabdakara-ka-pavatara-asathaya-para-pashhapajal-asatha-kalsha-ka-yaha-rakhana-ka-maga-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डॉ. आंबेडकर की पवित्र अस्थियों पर पुष्पांजलि, अस्थि कलश को यहीं रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डॉ. आंबेडकर की पवित्र अस्थियों पर पुष्पांजलि, अस्थि कलश को यहीं रखने की मांग
अम्बेडकर महासभा, विधानसभा स्थित परिसर में बोधिसत्व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पवित्र अस्थियों पर पुष्प अर्पित कर बुद्ध वंदना की गई। इस अवसर पर क्रांतिकारी भंते विनाचार्य सहित अन्य भंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान भंते विनाचार्य ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का पवित्र अस्थि कलश जिस स्थान पर वर्तमान में स्थापित है, उसे वहीं सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्थि कलश को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थल लाखों अनुयायियों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने बुद्ध वंदना कर बाबा साहब के विचारों और सामाजिक न्याय, समता तथा मानवता के संदेश को स्मरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।