सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Over 10,000 liquor bottles found in a truck carrying rice; this illegal liquor was to be unloaded in Bihar

यूपी: चावल लदे ट्रक में मिलीं 10 हजार से ज्यादा शराब की बोतलें, बिहार में उतरनी थी यह अवैध शराब

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 19 Mar 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Illegal liquor seized in UP: राज्य कर विभाग ने चावल की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। ट्रक में दस हजार से ज्यादा शराब की बोतलें बिहार जा रहीं थीं। 

UP: Over 10,000 liquor bottles found in a truck carrying rice; this illegal liquor was to be unloaded in Bihar
पकड़ी गई अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

 राज्य कर विभाग ने चावल की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। विभाग की टीम ने राजधानी लखनऊ में एक ट्रक से करीब 900 पेटियों में भरी 10 हजार से अधिक अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। आशंका है कि ट्रक कागजों में उड़ीसा जा रहा था, लेकिन शराब बिहार में उतारी जानी थी।
Trending Videos


राज्य कर विभाग, लखनऊ जोन-प्रथम की सचल दल पंचम इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर श्यामवीर सिंह ने बुधवार देर रात करीब 11 बजे रोड चेकिंग के दौरान वाहन संख्या RJ07GC4625 को रोका। ट्रक के ई वे बिल में सुगंधित चावल लदा होना दिखाया गया था, जिसे पंजाब से पुणे की एक फर्म द्वारा उड़ीसा भेजा जाना दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ीसा में पहले से ही चावल का पर्याप्त उत्पादन होने के कारण अधिकारियों को संदेह हुआ। जब ट्रक का तिरपाल हटाकर जांच की गई तो ऊपर भूसे के पैकेट लदे मिले, जबकि वाहन का वजन 30 टन से अधिक था। शक गहराने पर भूसे के पैकेट हटाए गए तो अंदर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं।

इस पर ट्रक को मीराबाई मार्ग स्थित कार्यालय लाया गया। 18 घंटे से ज्यादा भौतिक सत्यापन करने पर बड़े अंग्रेजी ब्रांड की शराब की बड़ी और छोटी बोतलों से भरी लगभग 900 पेटी मिलीं। इनमें रॉयल चैलेंज, मैकडॉवेल्स और इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की शराब शामिल है। पेटियों पर निर्माता कंपनी यूनाइटेड स्प्रिट्स, एसएएस नगर मोहाली (पंजाब) का नाम दर्ज मिला।

विभाग के अनुसार बरामद शराब केवल पंजाब राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत थी और अन्य राज्यों में इसकी बिक्री प्रतिबंधित है। शराब नॉन-जीएसटी वस्तु है, जिस पर जीएसटी के बजाय वैट लागू होता है। आयातित शराब पर 32.5 प्रतिशत वैट देय होता है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए जिला आबकारी अधिकारी को सूचना दे दी गई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed