{"_id":"699d595304c5a696d70c5aeb","slug":"up-politics-sp-taunts-bjp-writes-cm-has-telephoned-from-japan-make-ministers-to-majoj-abhay-and-rakesh-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: सपा का भाजपा पर तंज; लिखा-सीएम ने जापान से किया है टेलीफून, लाडलों को बनाओ मंत्री, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: सपा का भाजपा पर तंज; लिखा-सीएम ने जापान से किया है टेलीफून, लाडलों को बनाओ मंत्री, पढ़ें पूरी खबर
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:25 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा से भाजपा में शामिल तीन विधायकों के वापस सपा में जाने की खबरों के बीच सपा ने एक्स पर पोस्ट करके भाजपा पर तंज कसा है। इसमें लिखा कि सीएम ने जापान से किया है टेलीफून, लाडलों को बनाओ मंत्री। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह,, मनोज पांडेय
- फोटो : संवाद/PTI
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत का रंग चढ़ने लगा है। पार्टियां एक दूसरे पर सियासी तीर छोड़ने लगी हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर तंज कसा है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तीन विधायकों के मंत्री बनाए जाने के अंदेशे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट की गई।
Trending Videos
इस पोस्ट में सपा ने फिल्मी गाने की तर्ज पर तंज कसा। लिखा कि, 'मुख्यमंत्री गए हैं जापान, वहां से किया है टेलीफून? बना दो तीनों लाडलों को मंत्री, आते ही दिलाएंगे शपथ?'
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे नाम के साथ उनके विभाग तक लिख दिया। मनोज पांडे को-लोकनिर्माण विभाग, अभय सिंह को-गृह विभाग और राकेश सिंह को-खाद्य आपूर्ति एवं सुरक्षा विभाग देकर रोकने के लिए लिखा।
पोस्ट में आगे लिखा गया कि सपा में वापसी की खबरों के बाद सूत्रों का कहना है कि इन तीनों को मंत्री पद का लालच देकर भाजपा ने रोका है। दो साल भटकने के बाद भाजपा से इनकी नाराजगी की खबरों के बीच इन तीनों के साथ-साथ अन्यों को भी मंत्री पद से नवाजे जाने की खबरें हैं। बस मंत्रालय के विभागों पर चर्चा चल रही है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से आई इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
